मुखबिर की सूचना पर कोठी पुलिस ने 5 किलो पोस्ते के साथ अरौपी गिरफ्तार
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशन पर जनपद की पुलिस ने अपराधियो के खिलाफ अभियान चलाया। इसी क्रम में कोठी थाना प्रभारी रितेश पांडे अपराधियो पर कहर बनकर टूट पड़े।
रितेश पांडेय ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उनके पास से कई किलो नाजायज पुस्ता बरामद किया है। थानाध्यक्ष के मुताबिक मुखबिर द्वारा सुचना मिली की नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्त दिवाकर पुत्र भागीरथ निवासी इसरौली सारी थाना कोठी जनपद बाराबंकी को इलिचपुर तिराहा से गिरफ्तार किया है।
आरोपी के कब्जे से कुल 5.5 किग्राम पोस्ता छिलका बरामद हुआ। फिलहाल पकड़े गए आरोपी के ऊपर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है
तो वहीं आरोपी को जेल भेज दिया गया है कोठी थाना प्रभारी रितेश पांडे ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को जेल भेजा गया है और ऐसे ही ताबड़तोड़ कार्यवाही होती रहेंगी।
