उत्तर प्रदेश

बुढ़वल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण: मोनिका अग्निहोत्री ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए

रामनगर बाराबंकी। मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ ने आज बुढ़वल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर वहां पर चल रहे विस्तारीकरण कार्यों का अवलोकन कर मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

आज शुक्रवार को शाम करीब 5:00 बजे स्पेशल निरीक्षण यान से बुढ़वल रेलवे स्टेशन पहुंची मंडल रेल प्रबंधक मोनिका अग्निहोत्री ने सर्वप्रथम प्लेटफार्म के उच्चीकरण कार्यों का अवलोकन कर निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। जीआरपी व आरपीएफ के मेस का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता व साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा।

निर्माणाधीन दोहरी लाइन का भी निरीक्षण किया।निर्माणाधीन पार्क के निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने पार्क के किनारे लोगों के मॉर्निंग वॉक के लिए सर्कुलर ट्रेक बनाने तथा वृक्षारोपण कराए जाने के भी निर्देश दिए।उन्होंने यह भी कहा कोविड-19 के चलते निर्माणाधीन कार्य पूरा होने में देरी जरूर हुई है

लेकिन कार्य में तेजी लाकर 6 से 8 महीने में कार्य पूरा किया जाएगा। ट्रेनों के संचालन के बारे में पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर बताया जहां बिल्कुल ट्रेनें बंद हैं वहां पर प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र ही संचालन किया जाएगा।यात्रियों की सुविधाओं व मांग पर ट्रेनों का संचालन बढ़ाया जा रहा है।

बढ़ रहे ट्रैफिक लोड के चलते रेलवे लाइनों का दोहरीकरण तथा जरूरत वाले सभी कार्य कराए जाएंगे। रेलवे पूछताछ केंद्र के संचालन के बारे में बताया कि अब कंप्यूटरीकृत युग है लोगों को आसानी से सभी जानकारियां हो जाती हैं फिर भी यदि लोगों की मांग है तो अधिकारी इस पर ध्यान दें। विद्युत केंद्र का भी निरीक्षण किया।

गौरतलब बात यह है की आगामी 5 मार्च को होने वाले जीएम रेलवे के निरीक्षण के मद्देनजर डीआरएम के इस दौरे से सभी अधिकारी हलकान देखें।

इस मौके पर एडीआरएम परिचालन शिशिर सोमवंशी,सीनियर डीओएम अंबर प्रताप सिंह,सीनियर डीईएन 10 सुमित वत्स,डीईएन 11 मानसी,स्टेशन अधीक्षक मनोरंजन कुमार,असिस्टेंट कमांडेंट आरपीएफ अजय कुमार सिंह,आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक राम प्रताप सिंह सहित भारी संख्या में अधिकारी मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − twelve =