फौटोग्राफरों की तीन दिवसीय कार्यशाला 13 से
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय फोटोग्राफर फांउडेशन की मुजफ्फरनगर शाखा द्वारा सभी फोटोग्राफरों के लिए एक तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 13 से 15 सितम्बर से गुप्ता रिसोर्टस मेरठ रोड पर कराया जा रहा है। इस कार्यशाला में मुम्बई के रायटर एवं डायरेक्टर व फौटोग्राफी प्रशिक्षण श्रीराम मलिक फोटोग्राफी की नई तकनीक वाले फौटो कैमरे, वीडियो कैमरे और फोटो ऐडिटिंग के बारे में समझायेंगे।
इस सेमिनार में दूसरे दिन दिल्ली फौटोग्राफी इंस्ट्टीयूट के डायरेक्टर पमरजीत सिंह भी फौटोग्राफरों का उत्साहवर्धन करेंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए जनपद के वरिष्ठ फोटोग्राफर रशीद अहमद ने पत्रकारों को बताया कि इस कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष नकेंद्र कुमार कश्यप, प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार भी तीनों दिन उपस्थित रहेंगे। पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्रीराम मलिक ने कहा कि अब भविष्य में कोई फोटोग्राफर गुमराह नहीं होगा।
हम कोशिश करेंगे कि हर फोटोग्राफर कामयाबी का संदेश पढ़े और विकासधारा से जुडकर सफलता हासिल करे। उन्होंने फौटोग्राफरों से आह्वान किया कि वे सेमिनार में ओपन सेशन के तहत अपने सवाल लेकर आये और इसके लिए किसी भी प्रकार की असमंजस की स्थिति में न फंसे। पत्रकार वार्ता में रामवीर सिंह पिन्टू, देवेंद्र शर्मा, सुबोध कुमार, मनीष चावला, संदीप रोधिया, अशोक कुमार, फिरोज खान, मेरठ से हेमराज सैनी, शामली से संजय सैनी, सतीश शर्मा, सहारनपुर से अनूप गुम्बर, लोकेश कुमार, प्रमोद कुमार के अलावा ब्रजेश एवं रशीद महमूद भी उपस्थित थे।
