पुलिस ने कई अभियुवक्तों को दबौचा:तीन शातिर चोर अवैध शस्त्र,बैटरी,मोटर साईकिल आदि के साथ गिरफ्तार
तितावी पुलिस ने लालूखेड़ी चेकपोस्ट से चेकिंग के दौरान हरियाणा मार्का अवैध शराब सहित दो शराब तस्करो को किया गिरफ्तार। जिनके कब्जे से हरियाणा मार्का अवैध शराब की २० बोतल व २० आधे पुलिस ने किए बरामद।
तितावी थाना प्रभारी राजेन्द्र वशिष्ठ ने तितावी थाने का कार्य संभालने के बाद से ही एक दर्जन से भी ज्यादा शराब तस्करों को भेज चुके है सलाखों के पीछे। शराब तस्कर सरवन पुत्र सुरेश पाल निवासी सिलावर थाना आदर्श मंडी जिला शामली व विनीत पुत्र सतीश निवासी जड़ौदा थाना मंसूरपुर को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम व अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान विशेष के तहत जनपद पुलिस द्वारा विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी की जा रही है। पुलिस द्वारा इस दिशा मे गश्त व चैकिंग भी बढा दी गई है। एसएसपी अभिषेक यादव व एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन मे चल रहे अभियान के अन्तर्गत शहर कोतवाल योगेश शर्मा की मौजूदगी मे क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान नगर कोतवाली पुलिस ने सूजडू चूंगी से तीन शातिर चोरो को अवैध शस्त्र,बैटरी,मोटर साईकिल आदि के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे पकडे गए अभियुक्तो ने अपना नाम समून,हसीन व अजहर बताया। पुलिस ने इनके कब्जे से एक तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस, एक मोटर साईकिल पैशन प्लस, एक अदद पुरानी बैटरी,चाकू नाजायज तथा एक बैग जिसमे नये कपडे पैन्ट,शर्ट लोवर आदि बरामद किए हैं।
इसी क्रम मे थाना मीरापुर पुलिस ने रवि निवासी कैथोडा मीरापुर व उसके साथी मुस्तकीम निवासी पुटठी इब्राहिमपुर थाना रामराज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकडे गए आरोपियो से चोरी किए हुए 12 हजार रूपये,आधार कार्ड, गैस सिलेन्डर आदि बरामद किए हैं।

