पुलिस ने काटा रिश्तेदार का चालान, धरने पर बैठीं Congress MLA: बच्चे हैं, क्या फर्क पड़ता है-विधायक मीना कंवर
शराब पीने को लेकर पुलिस ने विधायक के एक रिश्तेदार का चालान काटा था। इसी बात को लेकर मीना कंवर नाराज होकर जोधपुर के रातानाडा थाने में धरने पर बैठ गईं। वीडियो में उनके पति उम्मेद सिंह चंपावत भी दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राजस्थान के जोधपुर जिले की शेरगढ़ विधानसभा से Congress MLA मीना कंवर थाने में धरने पर बैठी हुई है।
बता दें कि पुलिस ने जब युवक को रोका तो वह अपने राजनीतिक रसूख का रौब झाड़ने लगा। हालांकि पुलिस ने उसकी एक न सुनी और उसका चालान काट दिया। इस बात की जानकारी जब विधायक मीना कंवर को लगी तो वो थाने जा पहुंची और धरने पर बैठ गईं।
जनसेवा हो तो ऐसी!! गजब है!! सबके बच्चे लेते है. थोड़ी बहुत शराब पी ली तो क्या दिक्कत है. बेचारे शराबी रिश्तेदार के चालान से नाराज विधायक जी थाने में बैठ गई। मैडम राजस्थान कांग्रेस की MLA हैं। @ashokgehlot51 #druck #MLAMeena @nitin_gadkari pic.twitter.com/FvFBU3bNEy
— lokesh singh (@reporterlokesh) October 18, 2021
कांग्रेस विधायक थाने में भी युवक को गलत नहीं मान रही थीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि, युवक के शराब पीने को लेकर वो थाने में उसके पक्ष में तर्क दे रही हैं। विधायक ने कहा कि, “सभी के बच्चे पीते हैं, कोई बात नहीं, बच्चे हैं, क्या फर्क पड़ता है, अगर थोड़ा बहुत ले लिया…!”
इस बीच थान में विधायक पति और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। आरोप यह भी कि थाने पहुंचने से पहले विधायक के पति ने फोन पर पुलिसवालों को धमकाया भी था। बात आगे बढ़ी तो वो थाने पहुंच गए।
इस दौरान अपनी बात ना माने जाने को लेकर विधायक और उनके पति नाराज होकर थाने में ही धरने पर बैठ गए। सामने आए वीडियो में अपने रिश्तेदार को छुड़वाने को लेकर विधायक मीना कंवर पुलिस वालों से कहती दिख रही हैं कि, मैंने आपसे रिक्वेस्ट की, बच्चे हैं, थोड़ी सी पी ली तो क्या हुआ।

