Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: व्यापारी हितों के लिए अग्रणी नितिन अग्रवाल को विधानसभा उपाध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जताई

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल व नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष,पूर्व मंत्री  नितिन अग्रवाल को भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा विधानसभा उपाध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा भारी बारिश के बीच पूरे उत्साह के साथ शिव चौक पर ढोल नगाड़ों के साथ लड्डू बांटकर खुशियां मनाई गई.

पदाधिकारियों द्वारा एक-दूसरे को बधाई प्रेषित कर मा0 नरेंद्र मोदी जी,राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,भाजपा संगठन प्रमुख सुनील बंसल  व भाजपा शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार प्रकट किया गया। 

प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि आज भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा हमारे प्रदेश अध्यक्ष  नितिन अग्रवाल को विधानसभा उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है हम  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के साथ साथ पूर्ण भाजपा शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार प्रकट करते है एवं पूर्ण विश्वास दिलाते हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश का पूर्ण व्यापारी समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्य सभा सांसद नरेश अग्रवाल के नेतृत्व में  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  सरकार प्रदेश में दोबारा बनाने के लिए तन, मन,धन से काम करेगा। 

इस अवसर पर संगठन के जिला वरिष्ठ महामंत्री सेवाराम गर्ग,सरदार बलविंदर सिंह,प्रवीण जैन,पवन वर्मा,मुकेश गुप्ता,तरुण मित्तल,गौरव जैन(आइडिया),चंदन गुप्ता,शिव कुमार सिंघल,राजेंद्र अरोरा,विजय तनेजा,जयेंद्र प्रकाश,त्रिलोक चंद गुप्ता,शरद गुप्ता,जनार्दन स्वरूप गर्ग, अभिलक्ष मित्तल,पवन सिंघल(बाला जी बैटरी),विजय कुच्छल,उदित किंगर,सौरभ मित्तल,अनिल बजाज,हरीश अरोरा,मोहन लाल,मिट्ठु अरोरा,आदि सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − three =