खेल जगत

Punjab Kings: मयंक ने आखिरी गेंद पर लपका शानदार कैच

 Punjab Kings  मुंबई इंडियंस को हारने के बाद पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. पंजाब ने अब तक 5 मैच खेले हैं और इस दौरान 3 मैचों में जीत हासिल की है. पंजाब को दो मैचों में हार का सामना भी करना पड़ा है. पंजाब ने बुधवार को मुंबई के खिलाफ खेले गए मैच में 12 रनों से जीत हासिल की. पंजाब की जीत के बाद कप्तान मयंक खास अंदाज में जश्न मनाते नजर आए. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. 

पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए मुंबई को 199 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 186 रन ही बना सकी. मुंबई की इस पारी के दौरान Punjab Kings की ओर से 20वां और आखिरी ओवर ओडियन स्मिथ कर रहे थे.

इस ओवर की आखिरी गेंद पर ओडियन ने टाइमल मिल्स का विकेट लिया. मिल्स ने आखिरी गेंद पर शॉट खेला, गेंद हवा में थी और थोड़ी ही दूरी पर खड़े मयंक के हाथों में जा पहुंची. इस तरह मयंक ने उनका कैच ले लिया.

https://twitter.com/IndianzCricket/status/1514308910647492608?ref_src=twsrc%5Etfw

इस तरह पंजाब ने मुंबई को 12 रनों से हराया. यह मुंबई की लगातार 5वीं हार है. पंजाब की जीत के बाद मयंक अग्रवाल दिलचस्प अंदाज में जश्न मनाते नजर आए. उनका  एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. इस पर फैंस कई तरह का रिएक्शन भी दे रहे हैं.

 Punjab Kings​ की टीम पॉइंट टेबल में 7वें स्थान पर थी. वहीं इस जीत के बाद वह तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. आईपीएल 2022 की पॉइंट टेबल में फिलहाल राजस्थान रॉयल्स टॉप पर है. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स दूसरे स्थान पर हैं. मुंबई इंडियंस सबसे नीचे 10वें स्थान पर है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + 10 =