Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: माउंट लिट्रा के नन्हे मुन्हों ने मनाया बैसाखी पर्व

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बैसाखी उत्सव पर स्कूल के नन्हे – मुन्ने बच्चे रंग-बिरंगे पंजाबी पारंपरिक परिधानों में उपस्थित रहे। इस अवसर पर बच्चों को गांधी कालोनी स्थित गुरुद्वारे ले जाया गया । तथा स्कूल में बच्चों के लिए कडहा प्रसाद व लंगर का भी आयोजन किया गया ।

समारोह के पीछे का मकसद बच्चों को उनकी समृद्ध संस्कृति और विरासत से अवगत कराना था। इस अवसर पर बोलते हुए, स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती चारु भारद्वाज जी ने कहा कि – बैसाखी एक राष्ट्रीय त्योहार है। जिसे देश के भिन्न-भिन्न भागों में रहने वाले सभी धर्मपंथ के लोग अलग-अलग तरीके से मनाते हैं। भारत भर में बैसाखी का पर्व सभी जगह मनाया जाता है। इसे दूसरे नाम से खेती का पर्व भी कहा जाता है। कृषक इसे बड़े आनंद और उत्साह के साथ मनाते हुए खुशियों का इजहार करते हैं।

बैसाखी मुख्यतः कृषि पर्व है। पंजाब की भूमि से जब रबी की फसल पककर तैयार हो जाती है तब यह पर्व मनाया जाता है। इस कृषि पर्व की आध्यात्मिक पर्व के रूप में भी काफी मान्यता है।केवल पंजाब में ही नहीं बल्कि उत्तर भारत के अन्य प्रांतों में भी बैसाखी पर्व उल्लास के साथ मनाया जाता है। सौर नववर्ष या मेष संक्रांति के कारण पर्वतीय अंचल में इस दिन मेले लगते हैं। लोग श्रद्धापूर्वक देवी की पूजा करते हैं तथा उत्तर-पूर्वी सीमा के असम प्रदेश में भी इस दिन बिहू का पर्व मनाया जाता है।

इस अवसर पर स्कूल की कार्डिनेटर श्रीमती शालिनी जैन जी ने सभी को बैसाखी की शुभकामनाएं दी साथ ही बच्चों को बताया कि – उत्तर भारत में विशेष कर पंजाब में बैसाखी पर्व को बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाते है। ढोल-नगाड़ों की थाप पर युवक-युवतियां प्रकृति के इस उत्सव का स्वागत करते हुए गीत गाते हैं एक-दूसरे को बधाइयां देकर अपनी खुशी का इजहार करते हैं और झूम-झूमकर नाच उठते हैं।

इस दिन सिख गुरुद्वारों में विशेष उत्सव मनाए जाते हैं। खेत में खड़ी फसल पर हर्षोल्लास प्रकट किया जाता है। बैसाखी पर्व के दिन समस्त उत्तर भारत की पवित्र नदियों में स्नान करने का माहात्म्य माना जाता है। कार्यक्रम के सफल संचालन में स्कूल कि समस्त शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा ।

 

माउंट लिट्रा के बच्चों को बैंक की कार्यप्रणाली से कराया रूबरू
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) माउंट लिट्रा जी स्कूल के छात्रों को बैंक की कार्य प्रणाली के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान करने हेतु गाँधी कॉलोनी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा ले जाया गया । इस दौरान छात्र-छात्राओं ने बैंक संबंधी कार्यों जैसे खाता खोलने , धन के लेन -देन ,चेक , लोन , आरडी व एफडी के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की साथ ही साथ इंश्योरेंस के विषय में भी जाना। इस प्रकार के भ्रमण से छात्र शिक्षा को अपने व्यक्तिगत अनुभवों से परिभाषित करते हैं और उनमें आत्मविश्वास की भावना भी प्रबल होती है। इस दौरान छात्रों के साथ कॉमर्स विभाग के शिक्षक – शिक्षिकाएँ भी उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21288 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 6 =