उत्तर प्रदेश

Raebareli News: अटौरा स्थित सकलनारायण इंटर कॉलेज के पास टक्कर होने से बस पलटी बस

Raebareli News: अटौरा स्थित सकलनारायण इंटर कालेज  के समीप सुल्तानपुर खेड़ा मोड़ के पास बुधवार को करीब 3 बजे एक स्कूली वैन से हल्की टक्कर होने के बाद रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर खन्तियों में पलट गई। इस हादसे में बस पर सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पहुंची अटौरा चौकी पुलिस  ने घायलों को इलाज हेतु जिला अस्पताल भिजवा दिया। इस घटना में वैन पर सवार स्कूली बच्चे बाल बाल बच गये।जानकारी के अनुसार बुधवार की अपराह्न करीब 3 बजे केलौली स्थित एसजेएस स्कूल (SJS School) की एक वैन छुट्टी के बाद बच्चों को सुल्तानपुर खेड़ा गांव  उनके घर छोड़ने जा रही थी।

अटौरा स्थित सकलनारायण इंटर कॉलेज के पास जैसे ही वैन सुल्तानपुर खेड़ा मोड़ की ओर मुड़ने लगी, सामने से आ रही विकास नगर डिपो  की बस (यूपी35टी7166) से वैन को हल्की टक्कर लग गई और बस अनियंत्रित होकर खन्तियों में पलट गई।

इस हादसे में बस पर सवार 60 यात्रियों में से आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को अटौरा चौकी पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − nine =