फिल्मी चक्कर

नशे के हालत में बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की Raveena Tandon ने?

Raveena Tandon (रवीना टंडन)  कुछ समय पहले अपनी फिल्म पटना शुक्ला को लेकर चर्चा में थी. मूवी में रवीना एक वकील के किरदार में दिखी थी. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपनी तसवीरों और रील्स को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसनें दावा किया जा रहा है कि उन्होंने एक बुजुर्ग महिला समेत 2 लोगों के साथ मारपीट की है. 

Raveena Tandon (रवीना टंडन) को लेकर एक चौंकने वाली खबर आ रही है. एक्ट्रेस पर आरोप लगा है कि उनके ड्राइवर ने रोड रेज की घटना में परिवार के साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की. ये घटना शनिवार की देर रात मुंबई के बांद्रा उपनगर में हुई.

दावा किया गया कि उस समय Raveena Tandon (रवीना टंडन) नशे के हालत में थी और उन्होंने बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस को स्थानीय लोगों ने घेर रखा है. वीडियो में लोग उनपर काफी गुस्से में दिख रहे हैं. वो लोगों से वीडियो बनाने से मना करती दिखी. वीडियो में आप सुन सकते हैं कि एक्ट्रेस कह रही है, “धक्का मत दो. कृपया मुझे मत मारो.”

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह घटना शनिवार देर रात बांद्रा पश्चिम में कार्टर रोड पर रिजवी कॉलेज के पास हुई. रवीना टंडन की कार ने एक फैमिली को टक्कर मार दी, जिसमें एक मां, उसकी बेटी और उसका भतीजी शामिल थी.

जिसके बाद उनके बीच लड़ाई हो गई. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि एक्ट्रेस का ड्राइवर ने बहार औकर उनसे बदतमीजी किया. इस मौके पर भीड़ जमा हो गई. जिसके बाद एक्ट्रेस कार से बाहर निकलकर अपने ड्राइवर को बचाती दिखी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × one =