वैश्विक

हीटवेव की स्थिति को लेकर बड़ी बैठक की Prime Minister Narendra Modi ने

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान संपन्न होने के अगले ही दिन रविवार को Prime Minister Narendra Modi ने हीटवेव की स्थिति को लेकर बड़ी बैठक की. इसके साथ ही प्रधानमंत्री रविवार को 6 और बैठक करने वाले हैं. जिसमें पूर्वोत्तर के राज्यों में बाढ़ की समीक्षा करेंगे.

Prime Minister Narendra Modi नयी सरकार के 100 दिन के कार्यक्रम के एजेंडे की समीक्षा के लिए एक लंबे मंथन सत्र में भी भाग लेंगे. प्रधानमंत्री पूर्वोत्तर में चक्रवात रेमल के बाद उत्पन्न हुई बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करेंगे. प्रधानमंत्री बड़े पैमाने पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की तैयारियों की समीक्षा के लिए भी एक बैठक में शामिल होंगे.

Prime Minister Narendra Modi की ये बैठकें लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान संपन्न होने के अगले दिन हो रही है. मतदान संपन्न होने के बाद अधिकांश ‘एक्जिट पोल’ में अनुमान लगाया गया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) फिर से सत्ता में वापसी कर सकता है.

लोकसभा चुनाव शुरू होने से पहले ही मोदी ने नयी सरकार के लिये 100 दिन का एजेंडा तैयार करने के वास्ते विभिन्न सरकारी मंत्रालयों को काम सौंपा था. उन्होंने अपनी मंत्रिपरिषद से पहले 100 दिनों के लिए कार्यक्रमों और पहल को प्राथमिकता देने के लिए कहा है.राजस्थान के कुछ भागों में पिछले 24 घंटों में गरज के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई जिससे तापमान में गिरावट आने के साथ ही लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली. 
राज्य में सर्वाधिक बारिश राजगढ़, चूरू में 11-11 मिमी, जबकि सीकर में 8 मिमी दर्ज की गई है. उन्होंने बताया कि रविवार को भी बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद बारिश होने की पूरी संभावना है.
इस दौरान कहीं-कहीं कहीं तेज हवाएं तथा हल्की-मध्यम बारिश होने का भी अनुमान है. शर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने तथा लू से राहत मिलने की संभावना है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21413 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 11 =