उत्तर प्रदेश

Rewa News: 4 बच्चों की मां का कत्ल, माशूका की आंखें भी फोड़ दी थीं प्रेमी ने

Rewa News:  रीवा की एक महिला को पति की मौत के बाद एक शख्स से प्यार हो गया. चार बच्चों की मां जिसके साथ रिलेशनशिप थी उसी प्रेमी ने छोटी सी बात पर हुए विवाद के बाद उसे मौत के घाट उतार दिया. पुलिस के मुताबिक, उसने अपनी माशूका की आंखें भी फोड़ दी थीं.

प्रयागराज माघ मेले के दौरान रीवा की 45 वर्षीय एक महिला का कत्ल कर दिया गया था. यह सनसनीखेज वारदात माघ मेला क्षेत्र में रविवार को आधी रात हुई थी. महिला की पहचान सुनीता वर्मा के रूप में हुई थी, हालांकि हत्यारे ने शव का चेहरा बुरी तरह कुचल दिया था. पुलिस के मुताबिक, हत्यारे ने सुनीता की एक आंख भी फोड़ दी थी. हत्या का आरोप मनीष यादव पर है, जो उसके साथ पिछले तीन साल से रह रहा था. वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया है. प्रयागराज की दारागंज पुलिस देर रात तक उसकी तलाश में लगी रही.

पुलिस में दर्ज मामले के मुताबिक, सुनीता मूल रूप से रीवा के गांव दुगमा थाना मऊगंज की रहने वाली थी. वर्ष 2020 में उसके पति अच्छेलाल की मौत एक सड़क हादसे में हो गई थी. उसके चार बच्चों में दो बेटे और दो बेटियां हैं.

अपने सबसे छोटी 6 वर्षीय बेटी दामिनी को साथ लेकर वह वर्तमान में माघ मेला क्षेत्र में रह रही थी. यहां उसके साथ कौशांबी के करारी का मनीष यादव भी रहता था. दोनों मजदूरी करते थे. रविवार देर रात मनीष और सुनीता के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. तब मनीष ने सुनीता की हत्या कर दी.

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from: news 18 रिपोर्ट : आशुतोष तिवारी

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20594 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 4 =