उत्तर प्रदेश

farrukhabad: सौतनों के बीच हुई जमकर मारपीट,साथ में आये व्यक्ति ने महिलाओं पर कर दी चपल्लों की बरसात

farrukhabad:  जिला अस्पताल लोहिया में उस समय हड़कंप मच गया जब दो महिलाएं आपस में मारपीट करने लगी. दरअसल कोई कुछ समझ पाता तब तक दोनों एक दूसरे पर टूट पड़ी और साथ में आये व्यक्ति ने महिलाओं पर चपल्लों की बरसात कर दी. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इस अजीबोगरीब मामले को देखकर सबलोग हैरान हो गए.

पति को देखने आयी दो पत्नियों के आमने-सामने आने से दोनों के बीच झगड़ा हो गया. मामला बढ़ता देख पति भी वहां पहुंचा और अंत में दोनो पत्नियों को पीट दिया. महिलाओं की इस मारपीट का वीडिओ अब social मीडिया पर वायरल हो रहा है. मोहल्ला मऊ दरवाजा निवासी देवेंद्र कुमार डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती था. उसकी दो पत्नी हैं, जिनके नाम किरन व पुष्पा है.

 देवेंद्र को देखने के लिए गुरुवार को दोनों पत्नी एक साथ लोहिया अस्पताल पहुंच गई. इमरजेंसी कक्ष के सामने किरन व पुष्पा का आमना-सामना हो गया. दोनों में वाद-विवाद हुआ. बात बढ़ी तो दोनों के बीच जमकर मारपीट होने लगी. इसकी जानकारी लगी तो देवेंद्र भी अस्पताल से बाहर आ गए. वह कुछ देर तक खड़ा दोनों के बीच होती मारपीट का तमाशा देखता रहा.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21436 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + nineteen =