उत्तर प्रदेश

Saharanpur News: वसीम और सलीम ने कर दी अश्लील फोटो वायरल -आहत छात्रा ने की आत्महत्या

Saharanpur News: बेहट थाना क्षेत्र  मे अश्लील फोटो वायरल होने पर बीए की छात्रा ने आत्महत्या कर ली. Muslim समुदाय के दो लड़कों ने मोबाइल में अश्लील फोटो कैद कर ली. इसके बाद वे लड़की को ब्लैकमेल करने लगे और फोटो वायरल कर दी.

पीड़िता मां के साथ थाने पहुंची तो पुलिस ने कार्रवाई के बजाए अगले दिन थाने आने की सलाह दे डाली. घर पहुंचकर आहत लड़की ने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली. सुसाइड नोट  के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर 4 लोगों को धारा 306 के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया है. छात्रा की मां ने वसीम और सलीम नाम के दो भाइयों को नामजद किया था. ये लोग अश्लील फोटो बनाने वाले थे.

एसएसपी आकाश तोमर ने बेहट पुलिस के पेंच कसे तो रात में पुलिस टीम ने दबिश डालकर चार लोगों की गिरफ्तारी कर ली. इसमें बीए की छात्रा का अश्लील फोटो खींचने वाला वसीम और सलीम सगे भाई और फोटो को वायरल करने वाले धीरज और मोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है.

चारों आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है. अश्लील तस्वीरों को वायरल किये जाने की शिकायत लेकर शुक्रवार रात अपनी मां के साथ थाने पहुंची पीड़िता को मना करने के आरोप में सिपाही अतुल कुमार को भी निलम्बित कर दिया गया है.

एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि ये थाना बेहट क्षेत्र की दो दिन पहले की घटना है. एक लड़की द्वारा रात में सुसाइड कर लिया गया था. लड़की के परिजन थाने में आए और उन्होंने एक सुसाइड नोट दिखाया जिसमें उस लड़की ने लिखा है कि उसी के मोहल्ले के रहने वाले लड़को ने उसकी फोटो अपने स्टेटस में लगाई है

जिससे आहत होकर उसने ये सुसाइड किया है. उस फोटो में दो लड़के और दो लड़कियां साथ में खड़ी हैं. मामला दर्ज करके दो लड़को को गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने पूछताछ में ये बताया कि इसमें दो लड़के और शामिल हैं, जिनके द्वारा इस फोटो को इनसे लिया गया और स्टेटस में डाला गया. चारों लड़कों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है. 

P.K. Tyagi

प्रमोद त्यागी (अधिवक्ता) विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय स्तर के समिति सदस्य हैं। वे टीम समन्वय, प्रकाशित समाचार सामग्री, और भविष्य की संबद्धता/पंजीकरण के लिए जिम्मेदार हैं। सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक जागरूकता और धार्मिक समन्वय के प्रति प्रतिबद्ध, पूर्व संपादक के रूप में, उन्होंने समाचार सामग्री की गुणवत्ता और सटीकता सुनिश्चित की है।

P.K. Tyagi has 115 posts and counting. See all posts by P.K. Tyagi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − sixteen =