भाजपा झूठी और दोमुखी पार्टी हैः नरेश उत्तम
मुजफ्फरनगर। (एड0 श्याम पंवार द्वारा) समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा की संवदेनहीन सरकार पूरी तरह झूठी और दोमुखी है इसकी कथनी और करनी में बहुत अंतर है। आज स्थिति यह आ गयी है कि यहां आलू सस्ता और बालू महंगा हो गया है। बरला में पूर्व सांसद संजय चौहान के सुपुत्र चंदन चौहान द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन में आये सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि आजादी से आज तक किसान पूरी तरह से दुर्दशा झेल रहा है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार जनता की सरकार न होकर केवल पूंजीपतियों की सरकार है। यह सिर्फ दो बडे उद्योगपतियो ंको ही लाभ पहुंचा रहे है। झूठ बोलने में माहिर भाजपाईयों की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। यह भाजपा दोमुखी सांप की तरह है जो दोनों तरफ से चलती है। उन्होंने कहा कि आज कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। बेरोजगारी, गरीबी, अराजकता बढ़ गयी है। महंगाई कम नहीं हो रही है। डीजल, पैट्रोल व गैस के दाम भी बढ रहे है। सत्ता में आने से पूर्व भाजपा सरकार ने वादा किया था कि बेरोजगारों को रेजगार देंगे, किसानों का भुगतान करेंगे लेकिन वह सब बाते हवा हवाई हो गयी है। आज स्थिति यह आ गयी है कि किसान का आलू सस्ता और बालू महंगा हो गया है। ये विकास के मुद्दों को छोडकर मंदिर निर्माण, लव जेहाद की बात करते है। उन्होंने कहा कि किसान की समस्या के लिए मोदी सरकार गम्भीर नहीं है। आज विदेश मे किसानों का बारह हजार करोड रूपये भुगतान का बाकी है। अकेले उत्तर प्रदेश में ही आठ हजार करोड रूपया बाकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है और योगी सरकार पूरी तरह से मस्त है। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले चुनाव में हमारी पार्टी बहुत मजबूती के साथ चुनाव लडेगी। जब उनसे गठबंधन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह मामला उच्च नेतृत्व का है। शिवपाल यादव के पार्टी बनाने के नाम पर उन्होंने चुप्पी साधते हुए अन्य बात शुरू कर दी। नरेश उत्तम पटैल ने कहा कि आने वाले 2019 के चुनाव में प्रदेश का यही गरीब, मजदूर और किसान व बेरोजगार सपा को सत्तासीन करेगा और भाजपा को उखाड फेंकेगा। किसान सम्मेलन में इससे पूर्व सपा जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, कार्यक्रम आयोजक चंदन चौहान, पूर्व मंत्री राजकुमार यादव, पूर्व राज्यमंत्री मुकेश चौधरी, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी, पूर्व मंत्री उमाकिरण, जिया चौधरी, राशिद सिद्दकी, वसी अंसारी नगर अध्यक्ष आदि ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में मुफ्ति जुल्फिकार, हाजी लियाकत, सत्यवीर प्रजापति, सपा नेता राकेश शर्मा, निधिषराज गर्ग, राज्यमंत्री महेश बंसल, शौत अंसारी, शाहिद रूडकली, विनयपाल, सतीश गुर्जर, आशुतोष गुप्ता विवेक गर्ग, प्रो. सुधीर पंवार, ब्रिजेश पंवार, श्रीमती मिथलेश पाल, शमशाद अहमद सहित भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता एवं दूर दराज से आये किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जगपाल सिंह मावी व अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने की।
