सरधना: छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ के बाद आरोपी लखन गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के सरधना थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म व मौत के मामले में पुलिस हिरासत में लिए गए दो आरोपितों में से एक आज पुलिस गिरफ्त से फरार हो गया। हालांकि बाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद उसे पकड़ लिया गया। घटना उस समय हुई जह आज पुलिस उसे कोर्ट ले जा रही थी।
पुलिस के अनुसार लखन व विकास को आज कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रही थी। इसी बीच में एक आरोपी लखन पुलिस कस्टडी से भाग गया। सूचना फ़्लैश होने पर मेरठ की सर्विलांस टीम व सरधना थाना पुलिस की कपसाड गांव में आरोपी लखन की तलाश में कॉम्बिग की।
जिसके बाद मुठभेड़ के बाद आरोपी लखन गिरफ्तार कर लिया। लखन के पैर में गोली लगी है। घायल लखन को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपित हेड कांस्टेबल सितम सिंह की पिस्टल छिनकर फरार हुआ था।
वहीं किशोरी से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे शेष दो आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। इनके पीछे भी टीम लगाई गई है। पुलिस ने बताया कि इस मामले का जल्द राजफाश कर दिया जाएगा।
शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को पकड़ लिया था। जिसके बाद आज इन दोनों को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रही थी।
गुरूवार शाम को ट्यूशन जाते वक्त थाना सरधना क्षेत्र के एक गांव की निवासी दसवीं की छात्रा से चार आरोपितों ने दुष्कर्म किया था। आहत होकर किशोरी ने जहर खाकर जान दे दी थी। पुलिस ने इस मामले दो को पकड़ लिया था। जबकि दो अभी तक फरार हैं,जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

