Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

स्कूली बस पलटी, कई बच्चे घायल

2 11 |मुजफ्फरनगर। जनपद के ककरौली थाना क्षेत्र में आज सुबह बच्चों को स्कूल ले जा रही बस एक कुत्ते को बचाने के चक्कर में पलट गई। हादसे में बस में सवार कुछ बच्चों को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने बच्चों को उपचार दिलाने के बाद सकुशल उनके घर पहुंचाया। दिन निकलते ही हुई इस घटना से बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के मुताबिक जनपद के ककरौली थाना क्षेत्र के कुछ गांवों के स्कूली बच्चे आज सुबह अपने स्कूल की बस में सवार होकर जानसठ क्षेत्र में स्थित स्कूल के लिए आ रहे थे। जब वह गांव जडवड कटिया के पास पहुंचे तो अचानक बस के सामने एक कुत्ता आ गया।

कुत्ते को बचाने के चक्कर में चालक बस से नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण बस पलट गई। हालांकि बस की गति कम होने के कारण बच्चों को ज्यादा चोटें नहीं आईं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चोटिल बच्चों को उपचार दिलाने के बाद सभी बच्चों को सकुशल उनके घर पहुंचाया। दिन निकलते ही हुई इस घटना से बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया। अपने बच्चों को सकुशल देखकर उनकी जान में जान आई।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 12 =