बरला में एसडीएम ने जाना मरीजों का हाल…
मुजफ्फरनगर। बरला में कोरोना की चपेट में आए लोगों का हाल-चाल जानने के लिए एसडीएम सदर दीपक कुमार घर-घर जाकर मरीजों का हाल जाना। उन्होंने मरीजों से दवाई आदि मिलने की भी जानकारी ली।
इसके अलावा एसडीएम ने गांव की साफ-सफाई व सेनिटाइजेशन का भी निरीक्षण किया। छपार क्षेत्र के बरला गांव में देवबंद मार्ग पर स्थित प्राथमिक विद्यालय नं-१ में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड का शनिवार को एसडीएम सदर दीपक कुमार निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने वहां की साफ-सफाई व देखरेख की जानकारी ली।
और कोरोना मरीजों की जानकारी लेकर घर-घर जाकर उनका हाल जाना। उन्होंने मरीजों से दवाई आदि मिलने की जानकारी लेकर उनका मनोबल बढ़ाया। इसके अलावा एसडीएम ने गांव की गलियों में घूमकर लोगों से साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन होने की जानकारी ली।
एसडीएम ने एडीओ पंचायत व पंचायत सचिव को प्रतिदिन गांव की सफाई व सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए। आशाओं से गांव में घर घर जाकर मरीजों की देखभाल व कोरोना की जांच करने के निर्देश दिए
कहा कि मरीजों की देखभाल में लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी। एसडीएम ने निगरानी समिति से भी सहयोग करने की अपील की। इस दौरान मुख्य रुप से नायाब तहसीलदार इंद्रदेव सिंह, एडीओ पंचायत शिवकुमार, पंचायत सचिव नवीन शर्मा, कानूनगो धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

