Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

गन्ना विकास विभाग, मुज़फ्फरनगर द्वारा महिलाओं को प्रशिक्षण दिया

मुजफ्फरनगर। प्रदेश के आयुक्त, गन्ना एवं चीनी संजय आर. भूसरेड्डी द्वारा प्रसारित निर्देशों के अनुपालन क्रम में गन्ना विकास विभाग, मुज़फ्फरनगर द्वारा ग्रामों में महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों का गठन करते हुए उन्हें गन्ने की सिंगल बड और बड चिप तकनीक से नर्सरी से सीडलिंग तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

गठित समूहों द्वारा तैयार किये गए सीडलिंग से राष्ट्रीय खाद्यय सुरक्षा मिशन के अंतर्गत प्रदर्शन प्लाट की स्थापना कराई जाएगी। इस प्रदर्शन प्लाट में सहफसली के रूप में गन्ने के साथ- साथ दलहन, तिलहन और खाद्यान्न की फसल ली जाएगी, ताकि किसानों को सहफसल से अतिरिक्त आय प्राप्त हो सके।

प्रशिक्षित महिलाओं को सिंगल बड और बड चिप से सीडलिंग तैयार करने के उपरांत उत्पादन/वितरण के लिए उन्हें एक रुपए पचास पैसे प्रति पौध की दर से पारिश्रमिक का भुगतान किया जाएगा।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत स्थापित कराये जाने वाले प्रदर्शनों पर विभाग द्वारा किसान को ८००० रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से अनुदान का भुगतान किया जाएगा।

उपरोक्त क्रम में आज चीनी मिल रोहानाकलां के अंतर्गत ग्राम बधाई कला में गठित महिलाओं के समूह को प्रशिक्षण दिया गया। डीसीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में अब तक ३५ स्वयं सहायता समूह गठित कर लिए गए हैं ।

इस मौके पर जिला गन्ना अधिकारी डॉ आर डी द्विवेदी सहित प्रगतिशील किसान अरविंद मलिक, ग्राम प्रधान सचिन मालिक सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, रोहानाकलां विनोद कुमार ने किया तथा इसमें सचिव प्रभारी रोहानाकलां शशि प्रकाश सिंह, गन्ना पर्यवेक्षक विनोद कुमार सहित अन्य गन्ना पर्यवेक्षक आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + 17 =