JNU में चलता है sex scandal, राहुल गांधी समेत कांग्रेस बड़े नेता जाते हैं वहां जाते हैं-Minister Raghuraj Singh
UP के Minister Raghuraj Singh ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) को लेकर बयानबाजी की है। Minister Raghuraj Singh ने कहा कि जेएनयू में सेक्स स्कैंडल चलता है। यूपी सरकार में मंत्री रघुराज सिंह यहीं नहीं रूके, उन्होंने यहां तक कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी वहां जाते हैं। साथ ही रघुराज सिंह ने कहा कि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी वहां जाती हैं।
उत्तर प्रदेश के श्रम और सेवायोजन राज्य Minister Raghuraj Singh ने यह विवादित बयान अमित शाह की अलीगढ़ में रैली के दौरान मीडिया से बातचीत में दिया। Minister Raghuraj Singh ने कहा, ”देश-विरोधी ताकतें जेएनयू में सेक्स स्कैंडल चलाते हैं।
वहां राहुल गांधी समेत कांग्रेस बड़े-बड़े नेता जाते हैं। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी वहां जाती हैं।” यह पहला मौका नहीं है जब यूपी सरकार के मंत्री ने विवादित बयानबाजी की हो। इसके पहले उन्होंने मदरसों को निशाना बनाते हुए विवादित बयान दिया था।
Minister Raghuraj Singh ने कहा था, ” भगवान ने मौका दिया तो पूरे देश के मदरसों को बंद करा दूंगा, पूरे देश के मदरसों के अंदर आतंकवादियों के अड्डे हैं और इन मदरसों से ट्रेनिंग लेने के बाद निकलने वाला आतंकी बनता है। उनकी सोच भी आतंकवादियों जैसी होती है।”
वहीं, इस बयान पर विवाद बढ़ा तो Minister Raghuraj Singh ने सफाई देने के लिए पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम का सहारा लिया था। रघुराज सिंह ने कहा था, ”कलाम साहब ने कहा था कि मुसलमान पैदायशी आतंकी नहीं होता है, जब वह मदरसे में पढ़ने जाता है, तो वह कई बातें सीखता है।”
Minister Raghuraj Singh ने मथुरा-काशी को लेकर भी एक बयान दिया था जिसको लेकर सियासत गरमा गई थी। योगी सरकार के Minister Raghuraj Singh ने कहा था, ”हिंदुओं के आराध्य देव हैं भगवान कृष्ण, हिंदुत्व के एजेंडे में है मथुरा, इसके लिए अगर उन्हें कोई भी बलि चढ़ाने पड़े तो चढ़ा देंगे।”
Minister Raghuraj Singh ने कहा था कि केशव प्रसाद मौर्य ने बिल्कुल सही कहा है कि अयोध्या, काशी के बाद मथुरा की बारी है। रघुराज सिंह ने कहा था, ”ये हमारे एजेंडे में है, इसमें क्या बुराई है।”
