Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शाहपुर/Muzaffarnagar- अमृत महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया

शाहपुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) क्षेत्र की अग्रणी संस्था शाहपुर कन्या इण्टर कालेज शाहपुर में आज आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के उपलक्ष में शिक्षक एवम् अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया गया। जिसमें मेरी माटी मेरा देश एवम् घर घर तिरंगा कार्यक्रम पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।

अभिभावकों से आग्रह किया गया कि घर घर तिरंगा अभिभावक आयोजन सम्पूर्ण देश में बड़े ही उत्साह किया जा रहा है। अतः वे भी अपने भवनों पर प्रातः काल में तिरंगा झंडा ससम्मान पहराए तथा सायं काल विधि विधान से उतार कर ससम्मन सुरक्षित रख देना है । अभिभावकों की गोष्ठी के उपरांत संस्था की छात्राओं द्वारा स्लोगन ,रंगोली,चित्रकारी एवम् गायन आदि की एक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

जिसमें सभी उपस्थित छात्राओं ने प्रतिभाग किया।प्रधानाचार्या उषा अस्थाना ने अपने संबोधन में छात्राओं को बताया की हमारा देश आजादी की ७५ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आजादी का महोत्सव मना रहा है जिसमें हम सभी को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना है और ७५वा स्वतंत्रता दिवस बहुत ही उत्साह पूर्वक मनाना है।जिसके अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश व घर घर तिरंगा कार्यक्रम में सभी छात्राओं को अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना है।

इस अवसर पर रिंकी रानी ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के विषय में विस्तृत रूप से प्रकाश डाला कि इस कार्यक्रम का क्या उद्देश्य है विभिन्न प्रदेशों के आजादी से जुड़े विभिन्न ग्रामों व स्थानों से एक एक मुठ्ठी पवित्र मिट्टी एकत्रित अमृत वन

नई दिल्ली में स्थित राज घाट परवर्तित नाम कीर्ति वन की भूमि पर शहीदों के सम्मान में बिखेरी जाएगी।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आदेश, शिवानी अरोरा, अंजली,ज्योति त्रिपाठी, ललिता शर्मा,पूजा पाल, तनु सैनी आदि का सहयोग रहा। अन्त में सभी छात्राओं को पका पकाया भोजन वितरित किया गया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − nine =