उत्तर प्रदेश

शाहपुर/Muzaffarnagar News: बसी निवासी उस्मान की हत्या का खुलासा, लेनदेन को लेकर विवाद पर बनाया हत्या का प्लान

शाहपुर।(Muzaffarnagar News)  ९ जून २०२२ को थाना इलाके के बसी निवासी उस्मान की हत्या का खुलासा एसएसपी अभिषेक यादव के नेतृत्व में शाहपुर थानाध्यक्ष राधेश्याम और उनकी टीम ने ६० घंटे के अंदर ही कर दिया है। पुलिस के इस गुड वर्क पर आला अफसरों ने शाहपुर थाना अध्यक्ष एवं उनकी टीम की पीठ थपथपाई है।

शाहपुर थाने पर आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक देहात अतुल श्रीवास्तव ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार को शाहपुर थाना इलाके के पलड़ी से गांव उमरपुर जाने वाले रास्ते पर किसान गोवर्धन के खेत में एक युवक का सिर में गोली लगा शव पड़ा मिला था। काफी देर बाद मृतक की शिनाख्त थाना इलाके के बसी गांव के उस्मान के रूप में हुई थी।

गौरतलब है कि मृतक उस्मान गांव में ही मोबाइल फोन की दुकान करता था । दोपहर दो बजे वह घर से निकला था, इसके बाद से वापस नहीं लौटा था। उसकी हत्या गोली मारकर की गई थी।पुलिस अधीक्षक देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि शाहपुर पुलिस ने इस घटना का खुलासा कर दिया है।

उन्होंने बताया कि मृतक उस्मान का गुलबहार पुत्र मनशाद निवासी बसी कला थाना शाहपुर से लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। जिस पर गुलबहार ने उस्मान की हत्या का प्लान बनाया और अपने साथ मुनव्वर पुत्र जाकिर निवासी सफीपुर पट्टी थाना बुढ़ाना को भी शामिल कर लिया।

जिनके कब्जे से ०१ तमंचा मय ०१ खोखा कारतूस १२ बोर (आलाकत्ल), अभियुक्त गुलबहार के कपडे (घटना के समय पहने हुए), ०१ मोटर साइकिल सुपर स्पलेंडर (घटना में प्रयुक्त), मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया।

ट्यूबवैल से चोरी करने वाले दबोचे

बुढ़ाना।(Muzaffarnagar News)  चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिरों को पकडने का काम लगातार जारी है। बुढ़ाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने किसानों के ट्यूबवैलो पर रात्रि में चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे और ट्यूबलो से चोरी किया गया उपकरण किया बरामद। पकड़े गए शातिर युवा बदमाश अब तक आसपास के इलाकों में कर चुके दर्जनों चोरी।

 

तनावग्रस्त चल रहे युवक ने की खुदकुशी

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  तनाव ग्र्रस्त चल रहे युवक ने खुद को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। इस हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

सूत्रो के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला नियाजूपुरा निवासी करीब 26 वर्षीय गौरव नामक युवक पिछले कुछ दिनो से काफी तनाव ग्रस्त चल रहा था। बताया जाता है कि बीती रात उक्त युवक ने खुद को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। युवक की मौत से उसके परिजनो मे कोहराम मच गया। तथा पडौसियों सहित दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।

वहीं दूसरी और मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्र्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की जांच पडताल के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × two =