दिल से

Shamli Inspiration: मालेंडी निवासी बेटी अवंतिका ने रचा इतिहास, मिला अमेजन कंपनी में 1.25 करोड़ का पैकेज

Shamli क्षेत्र के गांव मालेंडी निवासी अवंतिका को 1.25 करोड़ के वार्षिक पैकेज पर नौकरी मिली है। उनके पिता संजीव कुमार गांव में निजी स्कूल चलाते हैं और कृषि व्यवसाय भी है। माता अनामिका धनकड़ स्कूल में प्रधानाचार्य हैं।

पिता संजीव कुमार ने बताया कि अवंतिका ने हाईस्कूल तक की शिक्षा स्प्रिंग डेल्स मालेंडी से प्राप्त की। इंटर रुड़की से की। वर्ष 2020 में डीआईटी विश्वविद्यालय देहरादून से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। जिसके बाद उन्होंने द स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयार्क, संयुक्त राज्य अमेरिका से डेटा साइंस में मास्टर डिग्री हासिल की। हाल ही में उसका चयन अमेजन कंपनी में हुआ है।

अवंतिका को नौकरी की शुरुआत अमेजन के मुख्यालय सिएटल, वाशिंगटन में इसी वर्ष अगस्त महीने से करनी है। उनकी उपलब्धि पर परिवार को डीआईटी विश्वविद्यालय परिसर में आमंत्रित किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रघुरामा ने एक स्मृति चिह्न भेंट किया।

अवंतिका ने कहा कि डीआईटी मेरे लिए एक ऐसी जगह है, जहां मैंने सही मायने में कल्पना करना, आकांक्षा करना और हासिल करना सीखा।डीआईटी को चुनना मेरे जीवन के सबसे फायदेमंद फैसलों में से एक साबित हुआ। हर किसी के लिए मेरा संदेश सरल है कि बाहर निकलो और चमको..

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 1 =