Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ग्राम सिकरेड़ा में बीती रात महिलाओं के कानों से कुंडल खींचे

मीरापुर।(Muzaffarnagar News) थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरेड़ा में बीती रात अज्ञात चोरों ने आतंक मचा दिया। चोरों ने घर में सो रही दो महिलाओं के कानो कुंडल व दो युवकों के मोबाइल चोरी कर लिये। घटना के बाद गांव में दहशत व्याप्त है।

मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव सिकरेड़ा निवासी सुनील पुत्र बल्लम सिंह ने बताया कि रात में चोरों ने उसके घर की दीवार फांदकर बरामदे में सो रही उसकी पत्नी सुनीता के एक कान से कुंडल निकाल लिया।

जैसे ही चोर ने दूसरा कुंडल निकालने की कोशिश की तो महिला की आंख खुल गई। शोर मचाने पर सुनीता के कान से दूसरा कुंडल खींच चोर दीवार कूदकर फरार हो गया। इसके बाद चोरों ने गांव के अमित पुत्र राजसिंह के मकान में घुसकर यहां से उसकी पत्नी पिंकी के कानों के कुंडल चोरी कर लिए ओर फरार हो गये।

गांव सिकरेडा में ही तीसरी घटना दिल्ली पौड़ी राजमार्ग के किनारे स्थित दीपक पुत्र राजबीर के घर में हुई। यहां पर चोर दीपक के घर में घुसकर उसका मोबाइल चोरी कर ले गए।

इसके बाद गांव शिवपुरी से चोरों ने ग्रामीण कमल के घर में घुसकर उसका मोबाइल चोरी कर लिया। रात में ही गांव में जाग हो गई तथा ग्रामीण चोरों की तलाश करने में जुट गए मगर चोर जंगल की ओर भाग गए। एक साथ दो गांवो के चार मकानों में चोरी होने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।

 

वाहन चोर गिरफ्तार

जानसठ। (Muzaffarnagar News) थाना जानसठ पुलिस द्वारा दौराने पुलिस कार्यवाही ०१ शातिर वाहन चोर अभियुक्त को जानसठ- खतौली रोड, ग्राम बसाईच जाने वाले रास्ते से घायलध्गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम रवि पुत्र राजेन्द्र निवासी गली नं०-४ शास्त्री कोठी थाना ब्रहमपुरी जनपद मेरठ। जिसके कब्जे से ०१ तमंचा मय ०१ जिन्दा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर, २. ०१ काले व ग्रे रंग की यामाहा मोटरसाइकिल बरामद हुई।

घायल/गिरफ्तार अभियुक्त रवि शातिर किस्म का वाहन चोर अभियुक्त है, जिसपर जनपद मेरठ, मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानो पर लगभग ०१ दर्जन अभियोग पंजीकृत है अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + thirteen =