शिवसेना ने बिजली की बढी दरों के विरोध में दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बिजली के दामों में बेहताशा मूल्य वृद्धि को लेकर जनपद की शिवसेना इकाई ने विरोध प्रकट करते हुए आज जिलाधिकारी कार्यालय पर उग्र प्रदर्शन किया और बिजली के बल्ब फोडकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया।
इससे पूर्व शिवसेना कार्यकर्ता जिला कार्यालय प्रकाश मार्किट से एकत्रित होकर एक जुलूस के रूप में नोरबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे और वहां पर उग्र नारेबाजी की। इस अवसर पर देवेंद्र चौहान, शरद कपूर, नरेंद्र पंवार आदि लोगों ने अपने अपने विचार प्रकट किये।
प्रदर्शन करने वालो में मुकेश त्यागी, आनंद प्रकाश गोयल, राजेश कश्यप, आलोक अग्रवाल, चमन लाल कुक्की, लोकेश सैनी, ओमकार पंडित, वैभव एडवोकेट, राजन वर्मा, कमलदीप, भुवन मिश्रा, सुरेश शर्मा, जंगी बाल्मीकि, अमित कश्यप, अंकित गोपाल, हिमांशु, विशाल, मुकेश बंसल, सतीश तिवारी, सन्नी वर्मा, सचिन पासी, अंकित मचल, मोनू सैनी, जोनी कश्यप आदि मौजूद रहे।
