Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

वीनस ने रिलीज किया पुलकित का गाना

मुजफ्फरनगर। जनपद के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी सुशील राजवंशी के सुपुत्र पुलकित राजवंशी का लेटैस्ट गाना जो फिल्म दे दनादन से है को वीनस म्यूजिक कम्पनी ने हॉल ही में रिलीज किया है जिसके बाद से पुलकित को चारों ओर से बधाई संदेश मिल रहे है और अन्य गायकों ने भी इसकी प्रशंसा की है। यह गाना रिश्ते नाते गत 29 सितम्बर को मुम्बई में रिलीज किया गया था और इस गाने को अब तक यूटयूब पर रिलीज हुए गानों की श्रृंखला में लगभग चालीस हजार लोग देख चुके है जो अपने जनपद मुजफ्फरनगर के लिए बेहद गर्व की बात है। पुलकित की इस उपलब्धी पर पुलकित के माता पिता एवं परिवारजनों को बधाई देने वालो का ताता लगा हुआ है। उल्लेखनीय है कि पुलकित राजवंशी पिछले तीन वर्षो से माया नगरी मुम्बई में रहकर अपनी गायकी से अपने परिवार एवं इस जिले का नाम रोशन कर रहा है इससे पूर्व पुलकित का प्रभु देवा एवं विद्या बालन अभिनीत फिल्म एक योद्धाशूरवीर में भी गाना प्रस्तुत किया जा चुका है। जिसको भरपूर प्रसिद्धि मिली।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 4 =