Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भाजपा जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर। संगठन मे ही शक्ति निहित है। सभी पाटी कार्यकताओ के उचित सम्मान देते हुए सब को साथ व सहयोग स पार्टी को बूथ स्तर तक और अध्कि मजबूती प्रदान करते हुए लोकसभा 2019 मे सपफलता हासिल करने के लिए लक्ष्य निर्धरित किया जाएगा।
रूडकी रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह के दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने पार्टी कार्यकर्ताओ को सम्बोध्ति करते हुए उक्त विचार व्यक्त किए। भाजपा प्रदेशाध्य डा.महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने लोकसभा चुनाव 2019 के मददेनजर संगठनात्क मजबूती के उददेश्य से बीते दिन प्रदेश के सात जिलो के जिलाध्यक्षो मे पफेरबदल की है। इसी पफेरबदल के तहत पार्टी हाईकमान द्वारा वरिष्ठ नेता -सुधीर सैनी को मुजफ्फरनगर भाजपा जिलाध्यक्ष की बनाया है।
पूर्व निर्धरित कार्यक्रम के अनुसार आज रूडकी रोड भाजपा जिला कार्यालय पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष -सुधीर सैनी का स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुध्ीर सैनी ने कहा कि संगठन मे ही शक्ति निहित है तथा वे सभी कार्यकर्ताओ व पदाध्किरियो को लेकर चलेंगे तथा सभी के सहयोग से पार्टी को मजबूती प्रदान करते हुए समय समय पर पार्टी हाईकमान द्वारा जारी कार्यक्रमो को सपफलता के लिए एकजुटता के लिए कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर सांसद सजीव बालियान, नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल, उमेश मलिक, प्रमोद ऊंटवाल, विक्रम सैनी, डा. सुभाषचंद शर्मा के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता देशबंधु तोमर, महामंत्री हरीश अहलावत, शरद शर्मा, भाजपा ग्रामीण मंडलो ंके अध्यक्ष रोहताश पाल, सुनील दर्शन, सुनील शर्मा, श्रीमोहन तायल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, भाजपा महिला मोर्चे की अध्यक्ष अजंलि चौधरी, महिला युवा मोर्चे के जिलाध्यक्ष कुशवेंद्र तोमर, ओबीसी मोर्चे के अध्यक्ष हरेंद्र पाल, एससी मोर्चे के राजकुमार सिद्धार्थ, किसान मोर्चे के तेजपाल गुर्जर मौजूद रहे। गौरतलब है कि नवनियुक्त भाजपा के जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी अभी तक किसान मोर्चे के जिलाध्यक्ष और बाद में किसान मोचे के क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में सफलतापूर्वक काम कर रहे थे और पार्टी ने इन्हे आगामी चुनाव के लिए प्रमोट किया है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 6029 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × five =