मुजफ्फरनगर में कोरोना के छह ओर मरीज मिलने से हड़कंप
मुजफ्फरनगर। जनपद में आज एक बार फिर से कोरोना ने कोहराम मचा दिया है।जनपद में आज कोरोना के छह नए पॉजिटिव मरीज सामने आने से हड़कंप मच गया है।
जिले में अब कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 21 हो गई है। आज कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों में 83 साल की एक बुजुर्ग महिला भी शामिल है।
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने ट्वीट कर के बताया कि आज जनपद में 6 नए कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए हैं। इनमें 5 प्रवासी मजदूर हैं जो कि तमिलनाडु से आए थे और उन्हें खतौली के किसान इंटर कॉलेज में रखा गया था।
आज जनपद में 6 नए कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए हैं। इनमें 5 प्रवासी मजदूर हैं जो कि तमिलनाडु से आए थे और उन्हें खतौली के किसान इंटर कॉलेज में रखा गया था। जिले में सामने आई कोरोना की छठी मरीज एक 83 साल की बुजुर्ग महिला है, जिले में अब कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 21 हो गई pic.twitter.com/9I6oA3HCOn
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) May 24, 2020
जिले में सामने आई कोरोना की छठी मरीज एक 83 साल की बुजुर्ग महिला है, जो कि जिला अस्पताल में डायलिसिस के लिए पहुंची थी।
यह महिला शहर के मोहल्ला रामपुरम की निवासी बताई गई है। जिले में अब कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है।
