Muzaffarnagar पेपर मिल हादसा: धमाके से मौत और दहशत, फैक्ट्री पर पुराने आरोप फिर से चर्चा में |
Muzaffarnagar Paper Mill Blast: एक जोरदार धमाके में फैक्ट्री कर्मी की मौत, चार घायल, स्थानीयों में फैक्ट्री को लेकर आक्रोश और कैंसर फैलने तक के गंभीर आरोप। गांव तिगरी के लोगों में फैक्ट्री को लेकर पहले से ही नाराजगी थी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वीर बालाजी पेपर मिल से लगातार प्रदूषण फैल रहा है, जिससे न सिर्फ हवा, बल्कि पानी भी गंभीर रूप से दूषित हो चुका है। कई लोगों ने आरोप लगाया है कि फैक्ट्री के कारण गांव में कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियाँ फैल रही हैं। इसके बावजूद प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
Read more...
