उत्तर प्रदेश

TGT की परीक्षा: मास्क में सिम और डिवाइस, नकल करते हुए पकड़ा

रायबरेली राजकीय बालिका इंटर कालेज परीक्षा केंद्र में दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान महिला अभ्यर्थी को नकल करते हुए पकड़ा गया। इस केंद्र पर दूसरी पाली की परीक्षा खत्म होने वाली थी, तभी कक्ष निरीक्षक को एक महिला अभ्यर्थी के कान के पास छोटी लाइट चमकती नजर आई।

शक होने पर कक्ष निरीक्षक ने मास्क हटावाया तो उसके डिवाइस लगा मिला। अभ्यर्थी ने डबल मास्क लगा रखा था, जिसके बीच में सिम के साथ डिवाइस लगी पाई गई। साथ ही दोनों कान के भीतर भी चुंबकीय डिवाइस लगी पाई गई, जिसे डाक्टर की मदद से बाहर निकलवाया गया।मामले की जानकारी होते ही पुलिस पहुंची और महिला अभ्यर्थी को पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई अभ्यर्थी ऊंचाहार क्षेत्र के कंदरावां की रहने वाली सीमा है, जो अपने बहनोई के साथ परीक्षा देने आई थी। मामले से हड़कंप मचा रहा। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा का कहना है कि जीजीआईसी में दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान महिला अभ्यर्थी को पकड़ा गया, जिसने डबल मास्क के अंदर डिवाइस लगा रखा था।

जिला चिकित्सालय के नाक, कान, गला विशेषज्ञ डा. शिव कुमार का कहना है कि महिला अभ्यर्थी के पकड़े जाने पर उन्हें बुलाया गया था। अभ्यर्थी के कान के अंदर परीक्षण किया गया तो दोनों कान के परदे से सटाकर चुंबकीय डिवाइस लगा रखी थी।

 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − eight =