उत्तर प्रदेश

जौनपुर :टीजीटी परीक्षा के दूसरे दिन भी नकल करती परिक्षार्थी सहित दो गिरफ्तार

टीजीटी की प्रथम पाली की परीक्षा 9.30 से 11.30 बजे तक 20 केंद्रों पर आयोजित की गई। राज कॉलेज के कमरा संख्या 10 में महिला परीक्षार्थी अपने बाल के जूड़े में एक छोटी सी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस छिपाई थी, जो परीक्षा खत्म होने के दस मिनट पहले ही ऑन हुआ और एक-एक सवाल का उत्तर सुनाई देने लगा।

आवाज आने पर कक्ष निरीक्षक चौकन्ना हुए और महिला परिक्षार्थी को पकड़ लिया। केंद्र व्यवस्थापक अखिलेश्वर शुक्ला ने महिला कर्मचारी की मदद से उसके डिवाइस को कब्जे में ले लिया। साथ ही चौकी इंचार्ज राज कॉलेज चंदन राय को सूचना दी। महिला परिक्षार्थी को महिला पुलिस के साथ लेकर कोतवाली गए।

इसके अलावा शिया कॉलेज में जिला विद्यालय निरीक्षक राज कुमार पंडित, एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार, शहर कोतवाल संजीव मिश्रा आदि चेकिंग करने निकले थे। इस दौरान कमरा संख्या पांच में एक परीक्षार्थी को शक के आधार पर पकड़ा गया। जांच के दौरान उसके पास से हिंदी प्रश्नपत्र के सभी चार सेटों के उत्तर प्रवेश पत्र के पीछे कोडिंग में अंकित मिले।

जिसे भी पुलिस कोतवाली में ले गई है। बता दें कि इससे पहले शनिवार को टीडी पीजी कॉलेज में सुबह की पाली में एक महिला परीक्षार्थी को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ पकड़ा गया था। वह कान में ब्लूटूथ रिसीवर लगा कर परीक्षा दे रही थी। 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + fifteen =