उत्तर प्रदेश

हाथरस का मामला उत्तर प्रदेश की व्यवस्था को कलंकित करने वाला- सांसद संजय सिंह

मुजफ्फरनगर। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हाथरस का मामला उत्तर प्रदेश की व्यवस्था को कलंकित करने वाला है।

जिसका संकेत न्यायालय ने भी वर्तमान भाजपा सरकार को फटकार के रूप में दिया है। उन्होंने मांग रखी कि पीडित परिवार की सुरक्षा केंद्र सरकार द्वारा सुनिश्चित की जाये।

साथ ही सुप्रीम कोर्ट द्वारा सीबीआई जांच की निगरानी हो ओैर इस कांड की जांच और अन्य मामले गैर भाजपा शासित राज्यों में कराये जाये। जिसके लिए हम सभी को सरकार पर दबाव बनाना चाहिए।

पत्रकारों से वार्ता में सांसद संजय सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार न्याय को छोडकर लाठी मुकदमे के दम पर आवाज दबाना चाह रही है। उन्होंने अपना उल्लेख करते हुए कहा कि खुद मेरे ऊपर 14 मुकदमे लगा दिये है

लेकिन मैं अपना संघर्ष जारी रखूंगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कोरोना घोटाले में भी प्रदेश में आवश्यक सामग्री कई-कई गुना दामों पर खरीदी गयी जो साबित भी हो रही है

अच्छा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफा दे। उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि कृषि विधेयक पास करने के बाद किसानों की दुर्दशा बढ़ चली है

और उनकी पार्टी लगातार इसका विरोध जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि अपराध किसी भी राज्य में हो कहीं पर भी हो हम उसका विरोध अवश्य ही करेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र ढाका, अनिल कुमार मास्टर जी, शाहनवाज, नईम, बाबर, मीडिया प्रभारी मौ. वसी, आबाद कुरैशी पुरकाजी, अर्जुन बालियान, महेश त्यागी के अलावा अनेकों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पत्रकारों को जानकारी दी गयी कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इस कार्यकर्ता सम्मेलन में सदस्यता अभियान को प्राथमिकता दी गयी है। बागपत, शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर व अन्य जिलों के कार्यकर्ता आज शामिल हुए।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 430 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 5 =