Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

आत्महत्या की सीबीआई जांच हेतु अपरजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी कार्यालय पर आज जनपद के समस्त अधिशासी अधिकारियों द्वारा नगर पंचायत मनियर जनपद बलिया की अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय की आत्महत्या की सीबीआई जांच हेतु एक ज्ञापन अपरजिलाधिकारी फाइनेंस आलोक कुमार को दिया।

अधिशासी अधिकारियों ने बताया कि मणि मंजरी राय २०१५ बेंच की अधिकारी थी और अभी २ साल पहले ही उनकी पोस्टिंग बलिया में हुई थी, एक अधिकारी इस तरह आत्महत्या नहीं कर सकता

इसके पीछे कहीं ना कोई कोई बड़ा कारण है जिसकी जांच होनी जरूरी है और हम सभी अधिशासी अधिकारी इसकी जांच के लिए सीबीआई जांच की मांग करते हैं

अगर हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो पीसीएस संघ के द्वारा अगला कदम जो भी होगा हम उसमें कठोर निर्णय लेंगे।

ज्ञापन देने में विनय कुमार मणि त्रिपाठी नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर , अनूप राय ईओ मीरापुर, ओम गिरी ईओ बुढ़ाना, मनोज कुमार ईओ पुरकाजी, जय भगवान यादव ईओ खतौली, विनोद कुमार शुक्ला ईओ जानसठ सहित सभी ईओ मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 4 =