जिलाधिकारी ने किया नगर पंचायत बुढाना व शाहपुर की गौशालाओं का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर- 06 अक्टूबर-2019… जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे लगातार गौवंश आश्रय स्थल व गौशालाओं में गौवंशों के लिए किये जा रहे प्रयासों व कार्यो का लगातार निरीक्षण कर रही है चाहे वह प्रशासन बना रहा हो या नगर पंचायत और नगरपालिकाएं। जिलाधिकारी इनके निर्माण कार्य से लेकर उन पर हुए व्यय की भी समीक्षा कर रही है और व्यय के आधार पर गौवंश को दी जा रही सुविधाओं का भी निरीक्षण कर रही है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी ने नगर पंचायत बुढाना की गौशाला का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार गौंवश के आश्रय स्थल को लेकर बहुत गम्भीर है। उन्होने कहा कि शासन स्तर पर इसकी लगातार माॅनीटरिंग होती है। उन्होने कहा कि आवारा गौंवश के रहने खाने पीने की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने गौशाला का गहनता से निरीक्षण किया उन्होने भूसा स्टोर, स्टाॅक रजिस्टर, पशु रजिस्टर सहित अन्य रजिस्टरों की जांच की। गौशाला के निर्माण व आवारा गौंवश की व्यवस्थाओ पर कहा कि अच्छा प्रयास है थोडा और अच्छा करने की जरूरत है।
——————————
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अन्तर्गत किया डोर टू डोर गीले व सूखे कूडे के निस्तारण का निरीक्षण
——————————
थाना बुढाना व थाना शाहपुर का किया निरीक्षण
——————————
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के अन्तर्गत नगर पंचायत बुढाना के वार्ड 8,वार्ड5, व वार्ड 7 मास्टर कालोनी में गीले व सूखे कूडे के उचित निस्तारण का भी निरीक्षण किया। उन्होने वार्ड के निवासियेां से बात कर के कूड के उठान व निस्तारण एवं डस्टबिन की अलग अलग व्यवस्था के बारे मे भी बात की और उन्हे स्वच्छता का महत्व भी समझाया। जिलाधिकारी ने निवासियों को जल संरक्षण के बारे में भी जानकारी दी और अपील करते हुए कहा कि जल का दुरूपयोंग न करे। उसके आने वाली पीढी के लिए सहेज कर रखें। इसके बाद जिलाधिकारी ने थाना बुढाना का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने कहा कि बुढाना थाना जैसी सफाई व्यवस्था प्रत्येक थाना व ब्लाॅक में कराई जायेगी। इसके पश्चात नगर पंचायत बुढाना के डंपिंग ग्राउड का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने ई ओ नगर पंचायत बुढाना को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। उन्होने कहा कि यहां जमा कूडे के निस्तारण का भी प्रबन्ध किया जाये।
जिलाधिकारी ने आज शाहपुर नगर पंचायत की कान्हा गौशाला पशु आश्रय स्थल का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने कहा कि आवारा गौवंश के लिए हरे चारे व पोष्टिक आहार की व्यवस्था मंे कोई कमी न रहे। अगर कोई पशु बीमार है तो तत्काल उसका इलाज कराया जाये। इसके किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने थाना शाहपुर का निरीक्षण किया। उन्होने भूमि विवाद रजिस्टर, थाना रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, थाना समाधान दिवस रजिस्टर का गहनता से अवलोकन किया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, एसडीएम बुढाना दीपक कुमार, सीओ बुढाना नगर पंचायत अध्यक्ष, ईओ नगर पंचायत बुढाना सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे।
