Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित भवन के बीच में आने वाला पीपलेश्वर महादेव मंदिर शिफ्ट होगा

मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन के नए बन रहे आलीशान भवन के बीच आ रहा पीपलेश्वर महादेव मंदिर स्टेशन परिसर में ही दूसरे स्थान पर शिफ्ट होगा। केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया और मंदिर शिफ्ट करने के लिए स्थान की तलाश की। उन्होंने नवनिर्मित भवन के बारे में भी जानकारी ली। रेलवे स्टेशन परिसर में पीपलेश्वर महादेव मंदिर की काफी मान्यता है।

इस मंदिर में स्वयंभू प्रकट शिवलिंग है। अब केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान के प्रयास से रेलवे स्टेशन परिसर की महलनुमा आकार वाली विशाल बिल्डिंग बन रही है। पुराने भवन को ध्वस्त कर दिया गया है। नए भवन की ड्राइंग में पीपलेश्वर महादेव मंदिर बीच में आ रहा है। मंदिर समिति के अध्यक्ष घनश्याम भगत और संस्थापक कमलकांत और रेलवे स्टेशन रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष दलीप कुमार आदि मंदिर को शिफ्ट करने पर सहमत है हालांकि इसके लिए वह स्टेशन परिसर में ही मंदिर के लिए उपयुक्त भूमि पर नया भवन रेलवे द्वारा बनाकर देने की बात कह रहे हैं।

केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य सुनील सिंघल, भाजपा के क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य राजीव गर्ग व मंदिर समिति के पदाधिकारियो के साथ रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे स्टेशन के ओमेगा होटल वाले तिराहे की ओर गेट पर पार्किंग के पीछे खाली पड़ी भूमि पर मंदिर को शिफ्ट किए जाने पर मंदिर समिति ने भी सहमति जताई।

हालांकि रेलवे के अधिकारी नगरपालिका के शेल्टर होम के पीछे की ओर मंदिर स्थानांतरित करना चाहते हैं। जिस पर समिति के सदस्य यह कहकर आपत्ति कर रहे हैं कि मंदिर किसी यात्री को दिखाई नहीं देगा और कोने में हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने भी मंदिर के लिए पालिका के पार्किंग के पीछे की भूमि को ही उपयुक्त माना। उन्होंने रेलवे के स्टेशन अधीक्षक विपिन त्यागी और इंजीनियर को बुलाकर मंदिर शिफ्ट करने के बारे में बात की।

इंजीनियर ने अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराने की बात कही। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने रेलवे स्टेशन के बाहर बनी नगरपालिका की दुकानों को हटाकर पूरा स्टेशन परिसर खाली रखने के लिए दुकानदारों को अन्यत्र नई दुकानें बनाकर देने के प्रस्ताव पर विचार के लिए अधिशासी अधिकारी विनयमणि त्रिपाठी को भी बुलाकर उनसे बात की।

उन्होंने कहा कि जहां पर नगरपालिका की ओमेगा होटल तिराहे पर पार्किंग है वहां पर कुल 18 दुकानों का निर्माण करा लिया जाए। उन्होंने ईओ को इस प्रस्ताव की कार्य योजना तैयार करने को कहा। जिससे नवनिर्मित रेलवे स्टेशन पूरी तरह से खुला रहे।

 

(नमूना चित्र)

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + 13 =