फिल्मी चक्कर

बेहद खूबसूरत है एक्ट्रेस का कमरा, Alia Bhatt ने दिखाई अपने बेडरूम की झलक

Alia Bhatt ने अपने बेडरुम की एक तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने खूबसूरत कमरे की झलक भी दिखाई. इस तस्वीर में Alia Bhatt अपने बेड पर लेटी हुईं नजर आ रही हैं. और उनके साथ लेटी हैं उनकी प्यारी कैट एडवर्ड. आलिया जब भी घर में फ्री होती हैं तो वो अपनी कैट के साथ ही समय बिताना पसंद करती हैं.

इस तस्वीर में Alia Bhatt  के कमरे की झलक भी साफ दिखाई दे रही हैं. आलिया एक एक्ट्रेस हैं लिहाजा खुद को निहारने के लिए उनके कमरे में मौजूद है बेहद ही खूबसूरत ड्रेसिंग टेबल. इसके अलावा इस तस्वीर से एक बात भी साफ है कि आलिया का ये कमरा बेहद ही बड़ा और खूबसूरत है.

कई मौकों पर Alia Bhatt अपने कमरे और घर की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. आलिया ने इससे पहले भी अपने प्यारे से बेडरुम की तस्वीर शेयर की है.  

Alia Bhatt  इन दिनों अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र और आरआरआर को लेकर काफी चर्चा में हैं. फिलहाल ब्रह्मास्त्र की रिलीज में अभी टाइम है लेकिन आरआरआर साल की शुरुआत में ही रिलीज होने वाली हैं.

Alia Bhatt इस वक्त में अपनी प्रोफेशनल लाइफ में काफी बिजी हैं लेकिन उनकी निजी जिंदगी में भी काफी कुछ चल रहा है. आलिया काफी समय से रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं और खबर है कि जल्द ही वो दोनों शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं.  

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20973 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + sixteen =