फिल्मी चक्कर

शब्दों की ज़बरदस्त तकरार के साथ, एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी के #GullyBoyExclusives का तीसरा एपिसोड हुआ रिलीज़

फ़िल्म गली बॉय से एक्सक्लूसिव झलक के साथ, दो सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस जिन्होंने हमेशा होनहार प्रोजेक्ट दिए हैं, उन्होंने अपना यूट्यूब लॉन्च कर दिया है। ऑस्कर से लेकर देश की गली-गली तक, फिल्म को चारों ओर से सराहना मिली है।#GullyBoyExclusives का तीसरा एपिसोड रिलीज़ हो गया है और इस बार हमें काम भारी और डेविल द राइमर के बीच शब्दों की ज़बरदस्त तकरार देखने मिल रही है।

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने यह एक्सक्लूसिव वीडियो अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है और लिखते है,”Devil The Rhymer vs Kaam Bhaari | Unheard Roars Gully Boy | EP03 Film: Gully Boy Directed By: Tiger Baby Zoya Akhtar Produced By: Tiger Baby & Excel Entertainment’s Ritesh Sidhwani & Farhan Akhtar Written By: Tiger Babies Zoya Akhtar & Reema Kagti”.

वीडियो में, काम भारी और डेविल द राइमर के बीच शब्दों का घमासान युद्ध छिड़ा हुआ है, वही रणवीर सिंह और सिद्दांत चतुर्वेदी दर्शकों के बीच बैठकर इस रेप बैटल का आनंद लेते हुए नज़र का रहे है। इस बैटल के साथ पूरा ऑडिटोरियम जोश से भर उठा है और हमें यकीन है कि हम निश्चित रूप से इसे फिल्म में देखना पसंद करते लेकिन यह ‘एक्सक्लुसिव’ वीडियो इसे और भी खास बना देता है।

पिछले दो एक्सक्लूसिव एपिसोड भी हाल ही में जारी किए गए थे जिसके अनदेखे कंटेंट को बेहद पसंद किया जा रहा है। इससे पहले जारी की गयी वीडियो में, एमसी शेर के साथ डी’एविल और उसके बाद रणवीर सिंह के साथ नकुल सहदेव रेप की जंग करते हुए नज़र आये थे।

जोया अख्तर, रीमा कागती और एक्सेल एंटरटेनमेंट की “गली बॉय” ने रिलीज़ के तुरंत बाद हिट लिस्ट अपनी जगह बना ली थी और अब फिल्म 14 फरवरी 2020 को अपना पहला साल पूरा करने के लिए तैयार है। 

इस फिल्म ने न केवल देश भर में बड़ी जीत हासिल की थी, बल्कि अपनी बहुप्रशंसित कहानी के साथ अंतराष्ट्रीय गली में भी पहचान बनाने में सफ़ल रही है। यह फिल्म ऑस्कर में भारत की आधिकारिक एंट्री भी रह चुकी है। गली बॉय को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खूब पसंद किया गया है। टाइगर बेबी ज़ोया अख्तर द्वारा निर्देशित, टाइगर बेबी, एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित, यह फिल्म जोया अख्तर और रीमा कागती द्वारा लिखी गई थी।  

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 430 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + three =