खबरें अब तक...

समाचार

स्कूटी सवार बच्चे हादसे में घायल6 Min 10 | 7 Min 9 |
मुज़फ्फरनगर। थाना शहर कोतवाली अंतर्गत रुड़की रोड पर तेज रफ़्तार का कहर उस वक्त देखने को मिला जब स्कूटी सवार दो स्कूली बच्चे रुड़की रोड पर गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में जा रहे थे तभी एक तेज रफ़्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में लेकर घम्भीर घायल कर दिया और ट्रक चालक ट्रक को लेकर फरार होने लगा । घटना स्थल के आस पास लोगों ने साहस दिखाते हुए ट्रक चालक को ट्रक सहित जहां पुलिस के हवाले कर दिया वहीं घायल स्कूली बच्चों को यूपी ११२ की मदद से जिला अस्पताल भेज दिया । जहां जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने दोनों घायल बच्चों को रैफर कर दिया दोनों बच्चे नई मंडी थाना क्षेत्र के भरतीय कॉलोनी निवासी बताए जा रहे हैं।

 

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
मीरापुर। सडक हादसे मे एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनो को हादसे से अवगत कराने के साथ शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार थाना मीरापुर के बीआईटी चौक के समीप बीती देर रात अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक की पहचान उसकी जेब से मिले कागजात के आधार पर निकटवर्ती राज्य उत्तराखण्ड के जनपद पौढी गढवाल के थाना पठानी के गांव धूमकी निवासी करीब 45 वर्षीय दीलिपके रूप मे हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया। जैसे ही परिजनो को यह दुखद समाचार मिला तो घर मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन व ग्रामीण तुरन्त ही मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

वांछित दबोचा
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने हत्या के मामले मे वांछित युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पकडे गए आरोपी को जेल भेजने की तैयारी मे जुट गई।
ज्ञात हो कि बीते दिनो नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के अमित विहार कूकडा निवासी मोनू शर्मा नामक युवक की उसके कुछ साथियो ने क्रिकेट खेलते वक्त हुए विवाद मे हत्या कर दी थी। ेएसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते एसपी सिटी सतपाल अंतिल के निर्देशन मे युवक मोनू शर्मा की हत्या के खुलासे व हत्यारोपियो की गिरफ्तारी के चल रही भागदौड व छानबीन के तहत नई मन्डी इंस्पैक्टर दीपक चतुर्वेदी ने हत्यारोपी विशु निवासी धनसैनी तितावी को गिरफ्तार कर लिया।

शातिर चोर गिरफ्तार1 Min 12 |
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने चोरी के मामले मे वांछित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते अपराधो पर रोकथाम तथा विभिन्न मामलो मे शामिल/वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए जनपदभर मे चल रहे अभियान विशेष के तहत नई मन्डी इंस्पैक्टर दीपक चतुर्वेदी के निर्देशन मे पुलिस ने चोरी के मामले मे वांछित युवक दीपक पुत्र जयनारायण निवासी शिवनगर गांधी कालोनी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते शांति व्यवस्थाओ के मददेनजर क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने मुठभेड के दौरान एक दीपक कुमार पुत्र जयभगवान निवासी शिव नगर गांधी कालोनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकडे गए आरोपी के कब्जे से 8 सिक्के सफेद धातु,2 अंगूठी सफेद धातु, एक जोडी पाजेब सफेद धातु, 15 हजार रूपये नकद, एक तमंचा मय एक जिन्दा व मय एक खोपा कारतूस 315 बोर बरामद किया है। नई मण्डी कोतवाल दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि अभियुक्त दीपक पर चोरी, गैंगस्टर जैसी संगीन धाराओं मे आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।

बंद रहा बेअसर2 Min 11 | 3 Min 11 |
मुजफ्फरनगर। सीएए के विरोध मे बाजार बंद की चर्चाओं के चलते पुलिस प्रशासन आज दिनभर अलर्ट मोड पर रहा। नगर मे अनेक स्थानो पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। नागरिकता संशोधन के विरोध मे आज बाजार बंद की चर्चाओं को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सोशल मीडिया वायरल मैसेज के कारण आला अधिकारियो के निर्देश पर जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए। हालाकि बन्द का आहवान महज चर्चा बन हवा-हवाई साबित हुआ। आम दिनो की तरह नगर के सभी बाजार यथावत खुले रहे तथा बाजारों मे रोजाना जैसी रौनक नजर आई। एसएसपी अभिषेक यादव व एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने अधिनस्थो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला योजना समिति की ली बैठक4 Min 13 |
मुजफ्फरनगर। प्रभारी मंत्री ने जिला योजना समिति की बैठक मे बिन्दुवार समीक्षा कर अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा विकास कार्यो को समय से पूर्ण कराये जाने की बात कही।
मेरठ रोड स्थित विकास भवन सभागार मे आयोजित जिला योजना समिति की बैठक मे सभी से बजट के विषय मे चर्चा की कि किस विभाग का कितना काम हुआ। विभाग बजट का कितना पैसा अभी शेष है। प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने विकास भवन सभागार मे आयोजित जिला योजना समिति की बैठक मे मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि बजट के पैसो का सदुपयोग होना चाहिए। प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने जनपद के विकास कार्यो की बिन्दुवार समीक्षा की तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक मे पहुंचने पर डीएम सेल्वा कुमारी जे.,सीडीओ आलोक कुमार,जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व तथा विधायक उमेश मलिक आदि ने बुके भेंट कर स्वागत किया। बैठक मे बजट को लेकर विभागवार चर्चा की गई तथा कार्ययोजनाओं व विकास कार्यो पर निर्देशित किया। बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, मे डीएम सेल्वा कुमारी जे.,बुढाना विधायक उमेश मलिक, खतौली विधायक विक्रम सैनी, पुरकाजी विधायक प्रमोद उटवाल, सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित कुंमार, जिला पंचायत सदस्य अनिल त्यागी, अमित राठी, बबलू गुर्जर,हरीश राठी,संदीप मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी सहित समस्त विभागाध्यक्ष व जिला योजना समिति के अधिकारी मौजूद रहे।

कीमती सामान चुराया5 Min 11 |
मंसूरपुर। थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव संधावली में बीती देर रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा गांव के विद्युत ट्राँसफार्मर से कीमती सामान चुराकर आधे गांव को अँधेरे में डुबो दिया ।बता दे थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव संधावली के बाहर रखे ट्रांसफार्मर से रात चोरों द्वारा ट्रांसफार्मर से कीमती सामान चोरी कर लिया गया । ग्रामीणों को दिन में घटना का उस वक्त पता चला जब दोपहर तक भी गांव की बिजली नही आई आनन फानन में विधुत विभाग सहित थाना पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई । ग्राम प्रधान द्वारा जे ई को भी इस मामले से अवगत कराया गया था लेकिन विधुत विभाग की बड़ी लापरवाही के कारण जहां एक तरफ आधा गांव अँधेरे में डूबा है तो वहीं दूसरी तरफ पेपर की तैयारी कर रहे दसवीं बारवीं के छात्र छात्राओं में जहां मायूसी छाई हुई है तो वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणों में पुलिस और विधुत विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है।।

यज्ञ का आयोजन 8 Min 7 |
मुजफ्फरनगर। नई मंडी भरतिया कालोनी स्थित ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज मे प्रति वर्ष की भांति अर्थववेद परायण यज्ञ का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप मे महाविद्यालय प्रबन्ध कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष समाजसेवी मूलचंद जी, सहसचिव अंकुर गर्ग,कोषाध्यक्ष अरूण कुमार उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महाविद्यालय के नवनिर्मित सभाकक्ष हॉल का उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित महाविद्यालय प्रबन्ध कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष मूलचंद सर्राफ द्वारा किया गया। यज्ञ मे मंत्रोच्चारण कन्या गुरूकुल महाविद्यालय, सासनी,जिला हाथरस की छात्राआें द्वारा किया गया। यज्ञ के ब्रहमा मेरठ के पुनीत आर्य रहे। मंत्रोच्चारण के साथ भारत एवं सम्पूर्ण विश्व में धर्म एवं शान्ति की स्थापना की मंगल कामना की गयी। महाविद्यालय की निदेशिका डा.संतोष गोयल द्वारा सभी अतिथियो का स्वागत किया गया। इस अवसर पर ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री महाविद्यालय की प्राचार्या डा.रावी जैन,बी.एड विभागाध्यक्ष डा.योगिता शर्मा,वैदिक पुत्री इन्टर प्रार्चाय डा.राजेश कुमारी,दीप चन्द ग्रेन चैम्बर इण्टर कॉलेज के प्राचार्य विजय शर्मा,राजकीय इण्टर कॉलेज के प्राचार्य अनूप सिंह एवं समस्त शिक्षकगण एवं छात्राऐं उपस्थित रही। कार्यक्रम को सफल बनाने मे समस्त प्रबुद्ध व्यक्तियों,शिक्षकगणों एवं छात्राओं का सहयोग रहा।

9 Min 8 |
प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। डीएवी पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा गंगा यात्रा के के उपलक्ष में निर्मल गंगा जागरूकता अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं नदियों पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ मृदुला मित्तल डॉ अर्चना सिंह एवं डॉ सुनीता शर्मा द्वारा की गई महाविद्यालय के प्राचार्य श्री राधा मोहन तिवारी ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के विषय में जागरूक किया कार्यक्रम का संचालन डॉ सुरेंद्र पाल द्वारा किया गया डॉ सविता कुमारी डॉ रेखा कुमारी एवं श्री योगेश कुमार का विशेष योगदान रहा प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार राजशेखर तृतीय पुरस्कार मयंक रेडी तृतीय पुरस्कार कुमारी पायल को दिया गया तथा सांत्वना पुरस्कार के लिए प्रथम पुरस्कार एकता वर्मा द्वितीय पुरस्कार खुशबू अंसारी एवं तृतीय पुरस्कार मुस्कान शर्मा को प्रदान किया गया।

पहाडा को किया घायल
खतौली। कुत्तो ने पहाडा को नोचनकर घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणो ने घायल पहाडा को कुत्तो से बचाया तथा वन विभाग के अधिकारियों को इससे अवगत कराया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव मोहिउददीपुर मे आज जंगल से भटक कर गांव मे जा घुसे पहाडा को कुत्तो ने हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणो ने कुत्तो को भगाकर घायल पहाडा की जान बचाई तथा वन अधिकारियों को इस घटना की सूचना दी। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम घायल पहाडा को अपने साथ ले गई।

वायरसे से बचाव के सावधानी जरूरी
मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्साधिकारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि नवीन कोरोना वायरस सर्वप्रथम चीन राष्ट्र के वुहान शहर में निमोनिया के रोगियों में अचानक वृद्वि के रूप में सूचित हुआ है। इस रोग में फ्लू जैसे लक्षण मिलते हैं। इस रोग से बचाव तथा इसके प्रसार को रोकने हेतु निम्न सावधानियॉ बरती जानी आवश्यक हैः-ऐसे व्यक्ति जिन्होने पिछले 14 दिनों के दौरान चीन देष की यात्रा की हो और जिनमें निम्न लक्षणों में से एक अथवा एक से अधिक लक्षण हों-अचानक बुखार, खॉसी अथवा 3. सॉस लेने में परेशानी हो, वे तत्काल अपने निकटवर्ती राजकीय चिकित्सालय में सूचना देकर निःशुल्क जॉच एवं उपचार करवाये। ऐसे सभी व्यक्ति जिन्होने चीन देष की यात्रा की है। परन्तु जिनमें भारत आगमन के समय पर उपरोक्त में से कोई लक्षण उपस्थित नही है, वे चीन से आने के उपरांत 28 दिनों तक घर के बाहर अपना आवागमन यथासींव सीमित रखें। यदि ऐसे व्यक्तियों में भारत में आने के 28 दिनों के भीतर में उपरोक्त में से कोई लक्षण विकसित होते है, तो खॉसी अथवा बुखार के लक्षण विकसित हो जाने वाले ऐसे यात्री तत्काल अपने निकटवर्ती राजकीय चिकित्सालय में सूचना देकर निःषुल्क जॉच एवं उपचार करवायें।
इस रोग की जानकारी हेतु हेल्पलाइन नंबर 18001805145 पर सम्पर्क करें।
जनता में जागरूकता लाने के लिये एवं नोवल कोरोना वायरस-2019 से उत्पन्न भ्रम की स्थिति के निवारण एवं बचाव हेतु निम्न सावधानी बरतेंः-
क्या करे क्या न करे-1-खांसते व छींकते समय रूमाल या कोई कपड़ा मुॅह पर रखना चाहिये। 1-भीड भाड वाले स्थानों पर जैसे, मॉल या बाजार, मेला आदि स्थानों पर जाने से बचें।
2-वार्तालाप के समय एक हाथ या उससे अधिक दूरी बनाये रखें। 2-किसी भी व्यक्ति जिसे जुकाम, खॉसी, बुखार हो बिना मॉस्क या रूमाल के उसके सम्पर्क में न जायें।
3-कम से कम लोगों से हाथ मिलाये। 3-रूमाल एवं टिशू पेपर का पुनः प्रयोग न करे।
4-साबुन और पानी के द्वारा हाथों को नियमित रूप से धोंए। 4-चिकित्सक की सलाह के बिना औषधि न लें।

प्रदेश सरकार का गंगा की निर्मलता के लिए सराहनीय कार्य
मुजफ्फरनगर। भारत की सांस्कृतिक पहचान की गंगा नदी/गंगा माँ उत्तराखण्ड में हिमालय से लेकर बंगाल की खाड़ी सुन्दरवन तक देश के विशाल भू-भाग को सींचती है। गंगा नदी देश की प्राकृतिक सम्पदा ही नहीं, जन-जन की भावनात्मक श्रद्धा और आस्था का आधार भी है। सामाजिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक और आर्थिक दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण गंगा का अति विशाल उपजाऊ मैदान अपनी घनी जनसंख्या के कारण भी जाना जाता है। भारत के पौराणिक ग्रन्थों और साहित्य में इसके सौन्दर्य की प्रशंसा गौरवमयी व वैभवशाली इतिहास और जन-जन से जुड़ाव का भावुकतापूर्ण वर्णन किया गया है। गंगा की घाटी में एक ऐसी सभ्यता का उद्भव और विकास हुआ, जिसका प्राचीन इतिहास गौरवमयी तथा वैभवशाली रहा है। इस घाटी में ज्ञान, धर्म, अध्यात्म एवं सभ्यता एवं संस्कृति की ऐसी किरण प्रस्फुटित हुई जिससे न केवल भारत बल्कि पूरा संसार आलोकित हुआ। पाषाण, प्रस्तरयुग का जन्म और विकास इस घाटी में होने के अनेक साक्ष्य मिले हैं। इसी घाटी में रामायण और महाभारत कालीन युग का उद्भव और विलय हुआ। वैदिक काल में अनेक ग्रन्थों में गंगा को गंगा माँ का सम्बोधन करते हुए वर्णन किया गया है। प्राचीन मगध महाजनपद का उद्भव गंगा घाटी में ही हुआ, जहां से गणराज्यों की परम्परा विश्व में पहली बार प्रारम्भ हुई। यही भारत का वह स्वर्ण युग विकसित हुआ जब मौर्य और गुप्तवंशीय राजाओं ने यहां शासन किया। मुस्लिम शासकों, मुगल काल में भी गंगा घाटी एवं गंगा नदी का महत्व रहा। अंग्रेजों के शासन में भी राजस्व, यातायात आदि का बड़ा न्नेत गंगा नदी/गंगा घाटी रही।
भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने गंगा को स्वच्छ बनाये रखने एवं गंगा के संरक्षण हेतु नमामि गंगे परियोजना लागू कर गंगा की निर्मलता एवं अविरलता पर बल दिया है। गंगा की निर्मलता के लिए अनेक परियोजनाएं संचालित की गई हैं जिनमें सीवरेज इन्फ्रास्ट्रक्चर, माड्युलर एसटीवीएस, जैविक उपचार, ग्रामीण स्वच्छता, औद्योगिक प्रदूषण में कमी, घाटों व मोक्षधाम का विकास, नदी सतह सफाई, नदी तट विकास, घाट सफाई, जैव विविधता संरक्षण, वनीकरण, रिसर्च एण्ड प्रोजेक्ट डेवलपमेंट, गंगा टास्क फोर्स आदि प्रमुख हैं। गंगा की निर्मलता के लिए लागू परियोजनाएं गुणवत्तापूर्ण कार्य कर रही हैं। कई परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं।
गंगा की स्वच्छता और पवित्रता बनाये रखने के लिए उत्तर प्रदेश के मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आमजन को जोड़ने का कार्य किया है। उनके अथक प्रयास से ही आज गंगा में नगरों व गांवों की गंदगी जाना बन्द हो गई है। गंगा अपने प्रवाह के दौरान सबसे अधिक दूरी ११४० किलोमीटर उत्तर प्रदेश से तय करती है, जिसके किनारे २७ जिले, २१ नगर निकाय एवं १०३८ ग्राम पंचायतें पड़ती हैं। प्रदेश सरकार ने नमामि गंगा कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश में १०३४१.८२ करोड़ रु० की स्वीकृत ४५ सीवरेज परियोजनाओं में १२ परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, कुछ मार्च, २०२० तक पूर्ण होंगी, अन्य निर्माणाधीन हैं। गंगा किनारे के सभी शहरों के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लाण्ट की शोधन क्षमता ठीक की जा रही है। कानपुर की सभी टेनरियों को बन्द कर दिया गया है। सबसे बड़ा सीसामऊ नाले को टैप करते हुए गंगा में गिरते गन्दे पानी को रोका गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने स्वयं वहां जाकर सीसामऊ नाले पर बने सेल्फी प्वाइंट से सेल्फी ली। वह स्थान अब साफ-सुथरा है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर गंगा किनारे के समस्त १०३८ ग्राम पंचायतों के प्रत्येक घरों में शत-प्रतिशत व्यक्तिगत स्वच्छ शौचालयों का निर्माण कराते हुए गंगा में जाने वाली गन्दगी को रोका गया है। उसी तरह गंगा के दोनों तटों के किनारों पर गंगा हरीतिमा कार्यक्रम के तहत वृहद वृक्षारोपण किया गया है। गंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने दाह संस्कार से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए मोक्षधामों का निर्माण कराया है। गंगा नदी में अन्य स्तरों से होने वाली गन्दगी को रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाये गये हैं, इससे लोगों में काफी जागरूकता आई है।

मलयेशिया भेजने के नाम पर 1.93 लाख हड़पे
मुजफ्फरनगर। युवक को नौकरी के लिए मलयेशिया भेजने का झांसा देकर चार लोगों ने 1.93 लाख रुपये हड़प लिए। तकादा करने पर आरोपियों ने युवक को फर्जी वीजा थमा दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मखियाली निवासी गय्यूर ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर बताया कि शाहपुर के गांव बसधाड़ा निवासी ताजिम व जुबेर उसके परिचित हैं। आरोप है कि दोनों सगे भाइयों ने करीब एक साल पूर्व गय्यूर को 40 हजार रुपये तनख्वाह पर नौकरी के लिए मलयेशिया भेजने की बात कही। गय्यूर के हामी भरने पर आरोपियों ने उसकी मुलाकात शामली जनपद के कस्बा बनत के गांव बंतीखेड़ा निवासी नईम अहमद और इंतजार से कराई। इसके बाद आरोपियों ने गय्यूर को मलयेशिया भेजने के लिए करीब दो लाख रुपये का खर्च बताया। इनमें से एक लाख रुपये पीड़ित ने मई 2019 में आरोपियों को शहर के झांसी रानी पार्क में जाकर दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने उसे जल्द ही विदेश भेजने की बात कही। पीड़ित का कहना है कि कुछ दिन बाद आरोपियों ने उसे वीजा देकर अपने बैंक खातों में 93 हजार रुपये डलवा लिए। पीड़ित के अनुसार जांच में फर्जी पाया गया, जिस पर उसने आरोपियों से अपने रुपयों का तकादा किया। इस पर आरोपियों ने गय्यूर को धमकियां देनी शुरू कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सब्जी उत्पादक किसानों को बारिश से भारी नुकसान
बुढ़ाना। बारिश ने सब्जी उत्पादक किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। बारिश के कारण सब्जी की अगेती बुवाई पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। किसानों को सरसों की फसल में भी इस वर्षा से भारी नुकसान हुआ है।
दिसंबर व जनवरी के महीने में इस वर्ष हुई वर्षा के कारण किसानों को लाभ कम नुकसान अधिक हुआ। गत दिसंबर के अंत में हुई वर्षा के कारण किसानों की गेहूं की फसल की बुवाई बहुत प्रभावित हुई। क्षेत्र में पिछले वर्षा की अपेक्षा इस वर्ष गेहूं की बुवाई 20-30 प्रतिशत कम हुई है। कम बुआई का प्रभाव अनाज व भूसे पर पड़ेगा। किसानों का कहना है कि इस बार उन्हें अपने पशुओं के लिए बाहर से भूसा मंगवाना पड़ेगा। जनवरी के अंत में हुई इस वर्षा ने सब्जी उत्पादक किसानों की अगेती फसलों को प्रभावित कर दिया। सेवानिवृत्त अपर जिला कृषि अधिकारी व प्रगतिशील किसान रामनिवास सहरावत ने बताया कि इस वर्षा से सब्जी उत्पादक किसान भिंड़ी, खीरा, टमाटर प्याज आदि की फसल की बुवाई बहुत प्रभावित हुई है। सब्जी की अगेती बुआई करके किसान अच्छा मुनाफा कमा लेते थे। गठवाला खाप के किसान मुकेश मलिक, चौ. धाम सिंह व अनुज बालियान ने बताया कि इस बारिश के कारण किसानों की सरसों की फसल में भी काफी नुकसान हुआ है। वर्षा के कारण गन्ने की कटाई भी लेट होती जा रही है। किसानों का कहना है कि यह बारिश किसानों के लिए घाटे का सौदा साबित हुई है।

कॉलेज का नाम रोशन किया
मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज की इकाई श्रीराम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में मेकेनिकल विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 आलोक गुप्ता ने एनपीटेल बिलिवर्स की राष्ट्रीय सूची में पहला स्थान प्राप्त किया है। डॉ0 आलोक गुप्ता ने वर्ष 2019 में किसी भी भारतीय अभ्यर्थी द्वारा सर्वाधिक 8 विषयों की परीक्षाएँ उत्तीर्ण की हैं। एनपीटेल बिलिवर्स की सूची में कुल 369 भारतीय हैं जिनमें डॉ0 आलोक गुप्ता और श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज, मुजफ्फरनगर का नाम टॉप पर है। एनपीटेल के बारे में जानकारी देते हुए प्रो0 आलोक गुप्ता ने बताया कि एनपीटेल भारत सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा वित्तपोषित सात आईआईटी (बॉम्बे, दिल्ली, कानपुर, खड़गपुर, मद्रास, गुवाहाटी और रुड़की) और आईआईएससी बैंगलोर की एक संयुक्त परियोजना है, जो विज्ञान, प्रौद्योगिकी, प्रबंधन और मानविकी में वेब और वीडियो कोर्स प्रदान करती है। मार्च 2014 से अप्रैल 2019 तक इन पाठ्यक्रमों में 63,35,382 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए तथा 6,27,866 अभ्यर्थियों ने इन पाठ्यक्रमों में परीक्षा पंजीकरण किया। जनवरी 2020 में एनपीटेल (नेशनल प्रोग्राम ऑन टेक्नोलॉजी इनहैंस्ड लर्निंग) ने पहली बार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षार्थियों को विभिन्न श्रेणियों के साथ अपने वेब पोर्टल पर चित्रित किया है। इसका उद्देश्य अन्य एनपीटीईएल शिक्षार्थियों को रैंक में शामिल होने के लिए प्रेरित करना है। एनपीटीईएल परीक्षा पेन एंड पेपर मोड के साथ कंप्यूटर आधारित परीक्षण मोड में आयोजित की जाती है। विषय विशेषज्ञ पाठ्यक्रमों के लिए रिकॉर्ड की गई वीडियो सामग्री बनाते हैं। सम्पूर्ण भारत के 100़ शहरों में सर्टिफिकेट परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है। एनपीटेल के प्रमाण पत्र विश्वविद्यालयों में क्रेडिट हस्तांतरण में तथा कार्यस्थल में ग्रोथ को बढ़ाने के लिए सहायता प्रदान करते हैं। गूगल तथा यूट्यूब ने एनपीटेल के साथ भागीदारी की है। डॉ0 आलोक गुप्ता ने इस उपलब्धि का सम्पूर्ण श्रेय संस्था के चेयरमैनय डॉ0 एस0 सी0 कुलश्रेष्ठ को देते हुए कहा कि डॉ0 कुलश्रेष्ठ ने विगत 5 वर्षों से उन्हें व्यक्तिगत रूप से मेंटर किया तथा समय-समय पर विभिन्न शहरों में प्रशिक्षण और वर्कशॉप में प्रतिभागिता के अवसर उपलब्ध कराए तथा प्रोक्टर्ड परीक्षाओं में शामिल होने के लिए सदैव प्रेरित किया। इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज के चेयरमैन डॉ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ ने कहा कि हमारे संस्थान के प्रोफेसर डॉ0 आलोक गुप्ता को एनपीटेल सूपरस्टार (जुलाई-दिसम्बर 2019) घोषित किया गया है। डॉ0 गुप्ता को यह विशिष्ट उपलब्धि सभी 6 परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने तथा 3 तीन विषयों में टाप करने के कारण मिली है। यह हमारे लिए गौरव की बात है कि सूची में कुल 20 भारतीयों में से हमारे कॉलेज के शिक्षक ने यह सम्मान प्राप्त किया है। उन्होने कहा कि यह डॉ0 गुप्ता की उपलब्धि के साथ-साथ श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज की भी उपलब्धि है। उन्होने आशा जताई कि डा0 आलोक गुप्ता को मिले इस सम्मान का लाभ भविष्य में यंहा अध्ययनरत् विद्यार्थियों को भी प्राप्त होगा। इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के निदेशक डॉ0 आदित्य गौतम, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्य डॉ0 प्रेरणा मित्तल, डीन मैनेजमेन्ट पंकज कुमार एवं श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज के सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे तथा डॉ0 आलोक गुप्ता को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टड्ीज में स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 कार्यक्रम का आयोजन10 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टड्ीज के सभागार में स्वच्छ भारत अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद््ेश्य सभी छात्र/छात्राओं को स्वच्छता के लिए प्रेरित करना था तथा अपने जिले मुजफ्फरनगर की रैंक सुधारने के लिये वोट करना था।
कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज प्राचार्य डा0 संदीप मित्तल व प्राचार्य डा0 आलोक कुमार गुप्ता ने मॉ सरस्वती के समक्ष दीप प्रजवल्लित करके किया। इस कार्यक्रम के अर्न्तगत स्वच्छता सर्वेक्षण – 2020 के ब्रैंड अम्बेसेडर श्री सतनाम सिंह हंसपाल व निधिश राज गर्ग ने कॉलेज के सभी छात्र/छात्राओं व शिक्षकगणों एवं स्टॉफ को स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 के मोबाईल ऐप को डाउनलोड कराकर सभी को अपना सिटीजन फीडबैक देने के लिये प्रेरित किया ताकि हमारे जिले की स्वच्छता अभियान में रैंक ओर बेहतर की जा सकें। श्री सतनाम सिंह हंसपाल जी ने बताया कि इस स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान की अन्तिम तिथि 31 जनवरी 2020 है। कार्यक्रम में उपस्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सरदार बलजीत सिंह एवं अधिशासी अधिकारी श्री विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि यह सर्वेक्षण समस्त भारत में 4 जनवरी 2020 से 31 जनवरी 2020 तक चल रहा है। कार्यक्रम में समस्त कॉलेज की तरफ से लगभग 100 ़ फीडबैक कराये गयें। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डा0 संदीप मित्तल ने सभी छात्र/छात्राओं एवं शिक्षको का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें सिर्फ राजनैतिक आजादी ही नहीं थी, बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना भी थी। महात्मा गांधी ने गुलामी की जंजीरों को तोड़कर मॉ भारती को आजा़द कराया। अब हमारा कर्तव्य है कि गंदगी को दूर करके भारत माता की सेवा करें। कॉलेज प्राचार्य डा0 आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि स्वच्छता देश के विकास के लिये जरूरी है तथा प्रत्येक छात्र/छात्राओं से कहा कि हम हर वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह 2 घ्ांटे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करेगें। हम न गंदगी करेगे न किसी ओर को करने देगे उन्होने कहा कि सबसे पहले हम स्वयं से, अपने परिवार से, अपने मुहल्ले से, अपने गांव से एवं अपने कार्यस्थल से शुरूआत करेगें। हम यह मानते है कि दुनिया के जो भी देश स्वच्छ दिखते है उसका कारण यह है कि वहां के नागरिक गंदगी नहीं करते और न ही होने देते हैं। विभागाध्यक्ष डा0 संजीव तायल व राजीव पाल सिंह ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का एक इस विचार के साथ मै गांव-गांव और गली-गली स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार करूॅगा वह अन्य 100 व्यक्तियों से भी करवाऊॅगा। वे भी मेरी तरह स्वच्छता के लिए 100 घंटे दें, इसके लिए प्रयास करूॅगा। मुझे मालूम हैं कि स्वच्छता की तरफ बढ़ाया गया मेरा एक कदम पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा। मीडिया प्रभारी डा0 आलोक गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर इस कार्यक्रम का संयोजन व संचालन श्रीमति पारूल कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी छात्र/छात्राओं ने स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत अपने अभिभावको से भी स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 ऐप डाउनलोड कराकर अपना सिटिजन फीड बैक जमा कराने को कहा तथा इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी छात्र/छात्रायें एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहें।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

One thought on “समाचार

  • Avatar Of Smoretraiolit smoretraiolit

    Kindly allow me realize so that I may subscribe. Thanks.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × two =