वैश्विक

महिला के पति ने सोमवार तड़के युवक को जगाकर मारा, Shri Ganga Nagar के केसरीसिंहपुर थाना इलाके की घटना

Shri Ganga Nagar जिले में एक युवक को शादीशुदा महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप (live-in relationship) में रहना महंगा पड़ गया. युवक की लिव इन पार्टनर के पति ने अपने साथियों के मिलकर उसे पीट-पीटकर मार (Murder) डाला. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने युवक के शव को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. वहां आज उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. मृतक के पिता ने महिला के पति और उसके साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

हत्या का शिकार हुआ युवक गुरमेल सिंह 13H ठड्डा का रहने वाला था. वह केसरीपुर थाना इलाके के गांव 7W लखियां में एक विवाहिता के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था. इससे विवाहिता का पति गुरजीत सिंह उर्फ दुल्ला सिंह नाराज चल रहा था. उसने सोमवार तड़के गुरमेल सिंह को इस कदर पीटा वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे अस्पताल ले जाया गया वहां इलाज के दौरान गुरमेल की मौत हो गई.

पुलिस के अनुसार गुरमेल सिंह महिला के साथ बीते छह-सात माह से लिव इन रिलेशनशिप में था. दोनों गांव में ही रहते थे. सोमवार तड़के करीब चार बजे महिला का पति गुरजीत सिंह अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा. उस समय गुरमेल और उसकी लिव इन पार्टनर सो रहे थे. गुरजीत ने दरवाजा खटखटाकर उनको जगाया.

बाद में गुरमेल को बाहर लाकर उसे लोहे के पाइप और लाठियों से जोरदार तरीके से पीटा. वह चिल्लाता रहा लेकिन कोई उसे बचाने नहीं आया. गुरजीत और उसके साथ गुरमेल को अधमरा करके वहां से चले गए.

उसके बाद गुरमेल को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. वहां उसकी मौत हो गई. गुरमेल सिंह के पिता ने महिला के पति गुरजीत सिंह उर्फ दुल्ला सिंह सहित उसके साथी काला सिंह और अन्य के खिलाफ बेटे की हत्या का मामला दर्ज कराया है. फिलहाल केसरीसिंहपुर थाना पुलिस हत्या के आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. लेकिन उनका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + seven =