Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में भाजपा नेता के युवा पुत्र की दुखद मौत, कोरोना के कारण अपोलो अस्पताल में हुआ निधन

मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना का प्रकोप फिर तेजी से बढ़ता जा रहा है, पिछले कई दिन से रोज किसी ना किसी परिवार के सदस्य को कोरोना अपनी चपेट में ले रहा है

सोमवार को भी भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के युवा पुत्र की कोरोना से दुखद मौत हो गई।
मुजफ्फरनगर शहर के मौहल्ला द्वारकापुरी निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद गोयल के युवा पुत्र विभोर गोयल की आज कोरोना से दुखद मौत हो गई।

उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज विभोर गोयल कोरोना से जंग हार गए और उन्होंने अंतिम सांस ली।

सोमवार दोपहर नई मंडी स्थित शमशान घाट पर गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। विभोर गोयल 36 वर्ष के थे और अपने पीछे एक 7 वर्षीय पुत्र को छोड़कर गए है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − ten =