Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar- समस्याओं को रालोद करेगा लेकर प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रालोद कार्यकर्ताआों ने एक ज्ञापन जिलाधिकार के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम सौंपा। जिसमें उन्होंने मांग की किवर्तमान सत्र में ३ महीना गन्ना मिलों को चलते हो गए हैं किंतु आज तक गन्ने के लाभकारी मूल्य की घोषणा नहीं हुई। किसान इकलौता ऐसा उत्पादक है जिसको अपने उत्पाद का मूल्य तय करने का भी अधिकार नहीं है

अपने खून पसीने से सींची हुई फसल को मिल मालिकों को देता है लेकिन उसको यही पता नहीं होता कि उसकी फसल का कितना पैसा मिलेगा। राष्ट्रीय लोक दल द्वारा एक माह से किसान संदेश अभियान चलाया जा रहा है इसके तहत पूरे प्रदेश में २ लाख से अधिक किसानों ने किसान संदेश अभियान के माध्यम से आपको पत्र लिखकर गन्ना मूल्य की घोषणा कराए जाने की मांग कर चुके हैं।

लेकिन अभी तक गन्ना मूल्य की घोषणा नहीं की गई है, जिससे गन्ना किसानों में भारी निराशा और असंतोष व्याप्त है। अतएव राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ता किसान हित में आपसे मांग करते हैं कि सत्र २०२२ २०२३ का गन्ने के लाभकारी मूल्य की घोषणा की जाए। आवारा पशुओं से किसानों की फसल बचाने हेतु उचित समाधान। बकाया गन्ना मूल्य का ब्याज सहित भुगतान कराया जाए।

उन्होंने मांग की कि किसानों की ५ समाधान न किया गया तो राष्ट्रीय लोक दल के समस्याओं का कार्यकर्ता व पदाधिकारी ७ फरवरी को उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर कर विशाल धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, ब्रहम सिंह बालियान राष्ट्रीय सचिव रालोद, धर्मवीर िंसह बालियान पूर्व मंत्री, सोमपाल सिंह बालियान, विनोद कुमार, केपी सिंह जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ, धर्मेन्द्र राठी, शिवान जैनी, हरेंद्र पाल, कंवरपाल फौजी, संजय प्रधान, रमेश चंद काकडा, कृष्णपाल राठी, उदयवीर सिंह पचैन्डा कला, इकबाल सिंह, सत्यवीर वर्मा, रामकुमार शर्मा, विकास कादियान, सुखपाल कश्यप, नीरज कुमार, सुधीर कुमार, मोहित मलिक, संदीप कुमार, केमल, संजीव पचैंडा, गोल्डी राठी आदि

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21746 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − five =