फिल्मी चक्कर

प्रदीप पांडेय चिंटू की फिल्म Shubh Mangal Savdhan का ट्रेलर आउट

प्रदीप पांडेय चिंटू की आनेवाली भोजपुरी फिल्म ‘Shubh Mangal Savdhan’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म का ट्रेलर वेब म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

इसमें चिंटू के साथ मुख्य भूमिका में अभिनेत्री संयोगिता नजर आ रही हैं. वहीं यामिनी सिंह भी एक अहम किरदार में हैं.विक्टर एंटरटेनमेंट प्रस्तुत इस फिल्म के निर्माता विक्टर राघव (विक्की) और संदीप छारी हैं, जबकि निर्देशन सुजीत कुमार सिंह ने किया है.

‘शुभ मंगल सावधान’ फिल्म समाज के उसे पहलू को उजागर करती है, जिसमें शादी के लिए लोग सरकारी नौकरी वाले लड़के की तलाश करते हैं.
फिल्म के ट्रेलर की कहानी शुरू होती है एक ऐसे लड़के से, जिसकी शादी इसलिए नहीं हो रही, क्योंकि वह सरकारी नौकरी नहीं करता.

इससे आहत उसके परिवार वालों ने यह ठान लिया है कि उसकी शादी एक नौकरी वाली लड़की से ही होगी, वह भी दहेज देकर. इसके बाद कहानी में कई मजेदार ट्विस्ट एंड टर्न आते हैं. फिल्म के गीत-संगीत और संवाद दिल को छूने वाले हैं. इसमें चिंटू के साथ संयोगिता की केमेस्ट्री बवाल लग रही है.

पीआरओ रंजन सिन्हा स्टार कास्ट को लेकर बताया कि प्रदीप पांडेय चिंटू, संयोगिता और यामिनी सिंह के अलावा इसमें आस्था सिंह, देव सिंह, बृजेश त्रिपाठी और लोटा तिवारी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. कहानी लिखी है वीरू ठाकुर ने और म्यूजिक छोटे बाबा और प्रकाश बारूद ने दिया है.

डीओपी गोला लिंगा बाबू यादव हैं. एडिटर दीपक जौल हैं. गीतकार प्यारेलाल कवि जी, राकेश निराला, उमा लाल यादव, प्रकाश बारूद और छोटू यादव हैं, जबकि एक्शन एस मल्लेश का है. कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी ने दिया है. एसोसिएट डायरेक्टर राहुल द्विवेदी हैं और एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर प्रशांत द्विवेदी हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 5 =