News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

पशु पक्षियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था कराई
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) बढ़ती गर्मी के दृष्टिगत उपनिदेशक कृषि प्रसार अधिकारी  द्वारा अपने कार्यालय में विभिन्न स्थलों पर पशु एवं पक्षियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था कराई गईहीट स्ट्रोक एवं लगातार बढ़ती गर्मी की दृष्टिगत उपनिदेशक कृषि प्रसार अधिकारी संतोष कुमार द्वारा अपने कार्यालय में  विभिन्न स्थलों पर पशु एवं पक्षियों के साथ अन्य जीव जंतुओं के लिए पीने के पानी की व्यवस्था कराई गई। जिसमे महोदय द्वारा बताया गया कि जनपद में लगातार गर्मी का कहर जारी है हीट स्ट्रोक वृद्धि होने के कारण पशु, पक्षियों एंव अन्य जीव जन्तुओ की प्यास के कारण मृत्यु ना हो एवं पानी की अनुपलब्धता के कारण किसी पशु एवं पक्षी तथा अन्य जीव जंतु को कोई हानि ना हो। 
उक्त के क्रम में उप कृषि निदेशक महोदय द्वारा समस्त जनपद वासियों से अपील की गई की सभी अपने व्यावसायिक स्थलों प्रतिष्ठान ऑन एवं आवासों पर पशु पक्षी एवं जीव जंतुओं के लिए पीने के पानी की व्यवस्था कराये।
 स्वास्थ्य परीक्षण गौ संरक्षण केंद्र पर किया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा व्रहद गो संरक्षण केंद्र बधई कलां में निरीक्षण एवं गोवंश स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी महोदय डॉ जितेंद्र गुप्ता के कुशल निर्देशन में आज दिनांक ०३ जून २०२४ को डा सुनंदा पांडेय  पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा व्रहद गो संरक्षण केंद्र बधई कलां में निरीक्षण एवं गोवंश स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी गोवंश स्वस्थ पाए गए, भ्रमण के समय हरा चारा, भूसा ,स्वच्छ पेयजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिला। साफ सफाई व्यवस्था ठीक पाई गई एवं केयरटेकर उपस्थित मिले।
राहगिरों को ठंडा शरबत पिलाया
भोपा। चारों और भयंकर गर्मी का प्रकोप जारी है जिसके चलते भोपा क्षेत्र के नन्हेडी-नन्हेडा मार्ग पर पुलिस व ग्रामीणों ने छबील लगाकर राहगिरों को ठंडा शरबत पिलाया। इस अवसर पर हल्का प्रभारी सब इंस्पेक्टर जय सिंह भाटी, पीआरवी २२३२ का स्टॉप पंकज भाटी आदि, आबाद हसन नन्हेडी आदि सहित अनेकों ग्रामीणों का सहयोग रहा।
गर्मी के बढ़ते प्रकोप से छूटे पसीने 
मुजफ्फरनगर। गर्मी का कहर दिन प्रतिदिन बढता जा रहा हैं। ज्येष्ठ के महीने में गर्मी अपने चरम पर हैं। हर कोई आग उगलने वाले सूरज से बचने की जुगत मे है। भीष्ण गर्मी के कारण सडको पर सन्नाटा पसरा पडा है। शहर के बाजार, चौराहे सब सूने-सूने से पडे हैं। जिला पुलिस प्रशासन, सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थाओं, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ द्वारा भी  जनसेवा की भावना से राहगीरो को मीठा शर्बत बंटवाया जा रहा है। शहर मे कई जगह विभिन्न संस्थाए छबील लगाकर  ठण्डा मीठा शर्बत बांट रहे हैं। बीते दिन मेरठ रोड स्थित तहसील सदर की और से राहगीरो को मीठा शर्बत बांटा गया। इस दौरान डीएम अरविन्द मलप्पा बंगारी, एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार, एसडीएम सदर परमानंद झा, तहसीलदार सदर, लेखपाल एवं राजस्व विभाग की टीम ने तहसील सदर के बाहर मेरठ रोड पर राहगीरों को मीठा शर्बत वितरीत किया। प्रशासन द्वारा जारी एडवाईजरी मे गर्मी के प्रकोप के चलते पशु पक्षियो के लिए हरा चारा, पानी, दाना आदि की व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया है। 
डीएम ने मतगणना सम्बन्धी व्यवस्थाओं को परखा 
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) 4 जून 2024 मंगलवार को कूकडा नवीन मण्डी स्थल पर होने वाली मतगणना को लेकर जिला पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। प्रशासन द्वारा मतगणना स्थल एवं उसके आसपास कडे सुरक्षा प्रबन्ध किए गए है। तथा प्रशासनिक व्यवस्था की गई हैं। 
  कल होने वाली मतगणना के मददेनजर दोपहर के वक्त कूकडा नवीन मण्डी परिसर मे मतगणना स्थल पर पहुंचे डीएम अरविन्द मलप्पा बंगारी ने मतगणना सम्बन्धी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मौके पर मौजूद अधिनस्थ अधिकारियो को निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि व्यवस्थाओ मे किसी प्रकार की कोताही ना बरती जाए। जिलाध्किरी ने मतगणना स्थल परिसर का भ्रमण कर सभी व्यवस्थाओ को परखा। इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। 
समय की महत्ता को समझना बेहद जरूरी
मुजफ्फरनगर। जो समय की कीमत नहीं समझते समय उनको मूल्यहीन बना देता है।उक्त विचार ग्रीनलैंड मॉडर्न जू० हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में चल रहे किशोर बालक एवं बालिका चरित्र निर्माण योग शिविर में  मुख्य वक्ता श्री यजदत्त आर्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिजनौर ने समय का महत्व विषय पर व्यक्त किये। उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए यह समय बहुत महत्वपूर्ण है इस उम्र में बच्चों को केवल शिक्षा और स्वास्थ्य पर ही ध्यान देना चाहिए। बच्चों के लिए २५ साल तक की आयु ब्रह्मचर्य आश्रम जो जीवन का आधार है, बहुत महत्वपूर्ण है।बचपन में ही बच्चों के अंदर जो अच्छे या बुरे संस्कार पड़ जाते हैं वह जीवन भर बने रहते हैं। इसलिए अच्छी आदतें ही जीवन में डालनी चाहिए और बुरी आदतों से सदैव दूर रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि बच्चों को अपना अधिकतम समय टीवी मोबाइल और अन्य गतिविधियों को छोड़कर केवल और केवल पढ़ाई में लगाना चाहिए। 
     इस अवसर पर सर्वप्रथम योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन ,कटि चक्रासन, सूर्य नमस्कार आसन ,पदम मयूरासन तथा राज कपोत आसान करवाएं। गर्मी के मौसम में लाभदायक प्राणायाम शीतली ,शीतकारी और भ्रामरी प्राणायाम भी कार्रवाए । इस अवसर पर अंकुरमान,अखिल ,रितिक ,कृष्णा आदि का विशेष सहयोग रहा।
प्रथम इंटरसिटी का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट ३१०० में रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर गैलेक्सी के सौजन्य से डिस्क्टि्रक्ट गवर्नर दीपा खन्ना द्वारा मंडल की प्रथम इंटरसिटी द्वारा आगामी सत्र २०२४-२०२५ का शानदार आगाज मंडल की प्रथम इंटरसिटी का आयोजन होटल ग्रैंड रेडिएंट में किया गया। पूरे प्रांत और विभिन्न रोटरी क्लबों से ३०० के लगभग रोटेरियंस फेलोशिप व मेंबरशिप पर विभिन्न मंडलों अतिवरिष्ठ पी.डी.जी. के विचारों को सुनने और समझने के लिए एकत्रित हुए। परम ज्ञानी वक्ताओं ने सभी का मार्गदर्शन तथा गाइड किया। ९३ वर्षीय आदरणीय वरिष्ठतम रो. के.जी. अग्रवाल ने कार्यक्रम में आकर सभी को आशीर्वाद दिया। रोटरी के वरिष्ठ पुरोधा,हमारे मार्गदर्शक,  रो. अरविंद गर्गजी एवम् रो. अनिल प्रकाशजी ने ही हमारे रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर-गैलेक्सी की इस इंटरसिटी को अविश्वसनीय रूप से कामयाब करके मंडल-३१०० में कीर्तिमान बनाया। डी.जी. दीपा खन्ना ने, रो. अरविंद गर्ग ने, रो.अनिल प्रकाशजी ने, रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर गैलेक्सी के अध्यक्ष, सचिव, इंटरसिटी चेयरमैन रो. नीरज बंसल व सचिव रो. नवीन सिंघल ने सभी आगंतुकों,अतिथियों, सम्मानियों एवम् महानुभावों का रोटरी इंटरसिटी (फेलोशिप) में सम्मिलित होने और इंटरसिटी को उच्च स्तरीय बनाने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। सभी विशिष्ट विद्वानों का विशेष सम्मान किया गया। होटल ग्रैंड रेडिएंट द्वारा स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट और लंच तथा अत्यंत सुकून वाली व्यवस्था उपलब्ध कराई गई। रो विकास त्रिपाठी अध्यक्ष  रो अजय कुमार गर्ग सचिव(आगामी अध्यक्ष), रो मनीष सिंघल (आगामी सचिव), रो पुनीत अग्रवाल कोषाध्यक्ष, रो नीरज अग्रवाल(आगामी कोषाध्यक्ष) शामिल रहे। 
खतौली पुलिस ने शातिर को दबोचा
खतौली। पुलिस द्वारा  ०१ अभि०  को गिरफ्तार किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार चलाये जा रहे शातिर अपराधियो/वारण्टी/वाछित के धरपकड अभियान मे पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन मे एंव क्षेत्राधिकारी खतौली एंव प्रभारी निरीक्षक खतौली उमेश रोरिया के नेतृत्व मे थाना खतौली की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त पियुष पुत्र शीशपाल नि० मौ० जैननगर कस्बा व थाना खतौली मु०नगर  को जानसठ तिराहे  से समय गिरफ्तार किया गया। अभि० को समय से  न्यायालय मे पेश किया जायेगा । 
 निःक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को गोद लिये जाने हेतु किया आह्वान
सीएचओ द्वारा सभी स्वास्थ्य सुविधा को घर के पास ही मिल रहा है स्वास्थ्य लाभ
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत राज्य स्तर से दिये गये चिन्हित  संकेतकों पर कार्य व अथक प्रसास करते हुये जनपद में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत समस्त ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत करने हेतु जूम मीटिंग के माध्यम से दिनांक चार बैच बनाकर २३६ सीएचओ, ५० एनटीईपी कर्मचारियों, १६ एमओटीसी एवं ०९ प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों का संवेदीकरण किया गया। 
महानिदेषक महोदय के आदेषानुसार १००० की आबादी पर कम से कम ५ मरीजों के बलगम की जांच कराने के निर्देष दिये गये हैं, इस हेतु ओपीडी एवं आषा के माध्यम से अपने-अपने क्षेत्र के लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु संवेदीकरण किया गया। प्रत्येक माह मनाये जाने वाले एकीकृत नि-क्षय दिवस पर सम्भावित टीबी के अधिक से अधिक मरीजों की जांच एवं एक्स-रे करवाने हेतु भी संवेदीकरण किया गया ताकि जनपद को टीबी मुक्त होने में अपना सहयोग प्रदान करें। सभी को सामान्य टीबी एवं रेजीस्टेन्ट टीबी के बारे में भी संवेदीकरण किया गया। प्रत्येक टीबी के मरीज को उनके इलाज के दौरान निक्षय पोशण योजना के अन्तर्गत ५०० रुपये प्रतिमाह उनके बैंक खाते में आनलाईन डीबीटी के माध्यम से दिया जाता है एवं उनके बैंक खाते आषा के माध्यम से लाने पर आषा को भी मानदेय दिया जाता है, जिस हेतु सभी का संवेदीकरण किया गया। टीबी मुक्त ग्राम पंचायत करने हेतु सीएचओ को आशाओं के माध्यम से अधिक से अधिक संभावित टीबी मरीजों की जांच कर चिन्हित करके खोजेने में सहयोग करें। सभी बीसीपीएम को सन्देष दिया गया कि सीएचओ के माध्यम से टीबी रोगियों के भेजे जा रहे स्पूटम सैम्पल हेतु स्पूटम ट्रांसपोर्टर बनवाते हुये चिन्हित व्यक्तियों को इसका लाभ पहुंचायें व शत प्रतिशत आयुशमान आरोग्य मन्दिर (आम) स्पूटम ट्रांसपोर्टर से लिक्ंड हों। जूम मीटिंग में उपस्थित समस्त प्रतिभागियों को अपने-अपने माध्यम से प्रबुद्धजनों को नि-क्षय मित्र बनाते हुये टीबी मरीजों को पोषण पोटली दिये जाने हेतु आह्वान किया गया ताकि प्रधानमंत्री महोदय के वर्श २०२५ में टीबी बी मुक्त भारत के लक्ष्य के अन्तर्गत जनपद मुजफ्फरनगर की समस्त ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त किये जाने में सहयोग प्रदान करते हुये टीबी मुक्त किया जा सके। सभी प्रभारी चिकित्साअधिकारियों के माध्यम से ग्राम प्रधानों से भी अपील की गई की वो अपनी-अपनी ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त करने एवं नि-क्षय मित्र बनने हेतु आगे आयें।
ठंडे शरबत का वितरण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) डी एस  पब्लिक स्कूल में भीषण गर्मी के मौसम में गर्मी से राहत दिलाने के लिए अम्बे जन  कल्याण एवं शिक्षा प्रसार समिति  के तत्वाधान में ठंडे शरबत का वितरण किया गया । अम्बे जन कल्याण एवं शिक्षा प्रसार समिति के द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य की  जनमानुष ने खूब प्रशंसा की। समिति द्वारा डी एस पब्लिक स्कूल में लगाए गए ठंडे शरबत वितरण की इस  प्याऊ पर डी एस पब्लिक स्कूल मैनेजर श्री सुधीर कुमार शर्मा , डायरेक्टर श्रीमती रेणु शर्मा, एजुकेशन डायरेक्टर श्रीमती संतोष जैन एवं प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक – शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने इस पुनीत कार्य में लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर उन्हें भीषण गर्मी से राहत दिलाई। स्कूल चेयरमैन श्री एस  एल शर्मा ,  स्कूल मैनेजर श्री सुधीर कुमार शर्मा, डायरेक्टर श्रीमती रेणु शर्मा, एजुकेशन डायरेक्टर श्रीमती संतोष जैन सहित प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद  इस एक दिवसीय ठंडे शरबत वितरण की प्याऊ का शुभारंभ किया। विद्यालय परिवार से जुड़े शिक्षक शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने भीषण गर्मी में यात्रा कर रहे यात्रियों सहित तपती दुपहरी में  जीविका उपार्जन के लिए कार्य कर रहे लोगों को मीठा शरबत पिलाकर उन्हें गर्मी से राहत दिलाई। ठंडा शरबत पीकर राहगीरों ने इस पुनीत कार्य की प्रशंसा करते हुए समिति एवं विद्यालय परिवार की खूब सराहना की। शरबत वितरण कैंप में गर्मी से राहत दिलाने के लिए पंखों की भी व्यवस्था की गई। विद्यालय से जुड़े हुए अभिभावकों ने भी इस पुनीत कार्य के लिए विद्यालय के पदाधिकारियों एवं विद्यालय परिवार की खूब प्रशंसा की।शरबत वितरण के स्थान पर साफ सफाई का भी विशेष ध्यान रखा गया। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा ने सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए सभी से गर्मी के मौसम में रखे जाने वाली सावधानियां के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी पड़ रही है ऐसे मौसम में हमें ज्यादा से ज्यादा पानी या तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए। गर्मी के मौसम में हमें ताजी हरी सब्जियों एवं सलाद आदि का भरपूर प्रयोग करना चाहिए।घर से पानी पीकर ही निकालना चाहिए एवं पानी की बोतल तथा सर ढकने के लिए कपड़ा लेकर ही घर से निकलना चाहिए।घ् उन्होंने सभी के लिए मंगल कामना करते हुए सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की ।
जागरूकता रैली आयोजित कीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उच्च रक्तचाप के बढ़ते ज्वार से निपटने के लिए एक मजबूत प्रयास में, मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज ने १७ मई से १७ जून, २०२४ तक उच्च रक्तचाप जागरूकता माह के साथ मिलकर एक व्यापक उच्च रक्तचाप जागरूकता रैली का आयोजन किया। रोगियों, कर्मचारियों और संकाय को उच्च रक्तचाप के बारे में सूचित करें, स्वस्थ भोजन की आदतें अपनाने, नियमित शारीरिक गतिविधि में संलग्न होने और शराब और धूम्रपान से बचने जैसे निवारक उपायों पर जोर दें। रैली की शुरुआत प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. रोहतास के. यादव के उद्घाटन भाषण से हुई, जिन्होंने उच्च रक्तचाप के प्रबंधन में जागरूकता और शीघ्र पता लगाने के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कीर्ति गिरी गोस्वामी ने सार्वजनिक स्वास्थ्य पहल के प्रति कॉलेज की प्रतिबद्धता पर जोर दिया, जबकि मीडिया और संचार प्रभारी प्रोफेसर डॉ. श्रुति सहगल ने स्वास्थ्य शिक्षा में प्रभावी संचार की भूमिका पर चर्चा की। प्रसिद्ध संकाय सदस्य डॉ. इला पाहवा और डॉ. टी.वी.एस. आर्य ने उच्च रक्तचाप के खिलाफ चिकित्सीय पहलुओं और निवारक रणनीतियों पर जोर देते हुए सभा को भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम में २०२३ बैच के छात्रों की सक्रिय भागीदारी देखी गई, जिन्होंने बड़े उत्साह के साथ रैली का नेतृत्व किया। उन्होंने उच्च रक्तचाप के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मधुर गीतों और आकर्षक नारों से दर्शकों को बांधे रखा। रचनात्मक पोस्टर और जीवंत रंगोली डिजाइन ने रैली स्थल को सजाया, दर्शकों का ध्यान खींचा और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संदेश दिए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता थी, जिसे उच्च रक्तचाप के बारे में छात्रों के ज्ञान का परीक्षण करने और बढ़ाने के लिए सावधानीपूर्वक आयोजित किया गया था। प्रश्नोत्तरी में स्थिति के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया, जिसमें इसके कारण, लक्षण, रोकथाम और प्रबंधन शामिल हैं। प्रतियोगिता ने न केवल एक शैक्षिक उपकरण के रूप में कार्य किया बल्कि छात्रों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को भी बढ़ावा दिया। संपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के मीडिया एवं संचार केंद्र द्वारा सावधानीपूर्वक किया गया। योजना और समन्वय से लेकर कार्यान्वयन और अनुवर्ती तक रैली की सफलता सुनिश्चित करने में केंद्र के प्रयास महत्वपूर्ण थे। कोषाध्यक्ष श्री गौरव स्वरूप जी, सचिव श्री संजय गुप्ता जी, निदेशक श्री राघव स्वरूप जी और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री प्रशांत गुप्ता जी के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। प्रोफेसर डॉ. श्रुति सहगल, मीडिया और संचार प्रभारी, ने कहा, ष्जागरूकता रैली समुदाय को उच्च रक्तचाप के बारे में शिक्षित करने के हमारे चल रहे प्रयासों का हिस्सा है। ऐसी गतिविधियों में छात्रों को शामिल करके, हमारा लक्ष्य एक लहर प्रभाव पैदा करना है जहां वे यह ज्ञान लेते हैं परिसर से परे और उनके समुदायों में। रैली का समापन सभी उपस्थित लोगों द्वारा हृदय-स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने और बढ़ावा देने की प्रतिज्ञा के साथ हुआ, जो व्यक्तिगत और सामुदायिक दोनों स्तरों पर उच्च रक्तचाप से निपटने के लिए कॉलेज की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।
 किसानो ने किया प्रदर्शन 
मुजफ्फरनगर। किसानो से जुडी समस्याओं को लेकर भाकियू तोमर ने कचहरी परिसर स्थित  एसपी देहात कार्यालय पर प्रदर्शन किया। 
  आज दोपहर के वक्त एसएसपी कार्यालय पहुंचे भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओ ने धरना प्रदर्श न किया। अधिकारियों के आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया। 
हादसे मे मौत
मीरापुर। हादसे मे विद्युतकर्मी की मौत हो गई। इस हादसे से विभागकर्मियो मे शोक छा गया। जानकारी के अनुसार विद्युत लाईन ठीक करने गया लाईन मैन गोविंदा पुत्र राकेश जब कस्बे के मौहल्ला मुश्तर्क मे खम्बे पर चढा हुआ था कि अचानक संतुलन बिगड जाने से वह सिर के बल जमीन पर जा गिरा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विद्युतकर्मी गोविंदा की मौत से हडकम्प मच गया। आसपास के लोगों सहित दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। वहीं दूसरी और जब विभागीय अधिकारियों को इसकी सूचना मिली तो कुछ ही देर मे विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर एकत्रित हो गए। युवक गोविंदा की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। परिवारजन तथा रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नागरिको की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। 
तीन हादसे मे घायल 
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) संधवाली कट के समीप सडक हादसे मे तीन लोग घायल हो गए। जिन्हे पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मिली जानकारी के अनुसार संधावली बाईपास के समीप अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर बाईक सवार तीन लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार े के लिए जिला अस्पताल भिजवा गया। पुलिस ने घायलो के परिजनो को हादसे की जानकारी दी। 
बाईकों के बीच हुई भिडन्त
शाहपुर। दो बाईकों के बीच हुई भिडन्त मे तीन युवक घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।   सूत्रों के अनुसार क्षेत्र के गांव कसेरवा निवासी साजिद, निसार तथा उनका चचेरा भाई आफताब बाईक द्वारा बुढाना के विज्ञाना मे अपनी रिश्तेदारी मे जा रहे थे कि इसी बीच नदी की पुलिया के समीप सामने से आ रही एक अन्य बाईक से हुई भिडन्त मे उक्त तीनो युवक घायल हो गए। जिन्हे ग्रामीणो ने उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया।
खोखा संचालक से की मारपीट 
ककरौली। कुछ अज्ञात लोगों ने खोखा संचालक के साथ मारपीट कर दी। परिजनो ने पुलिस को इससे अवगत कराते हुए आरोपितों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। 
  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गांव बेहडा निवासी सुरेश के साथ कुछ अज्ञात लोगो ने मारपीट कर दी। बताया जाता है कि पीडित सुरेश बेहडा अडडे के पास खोखा लगाता है। परिजनो ने इस सम्बन्ध मे पुलिस को तहरीर दी है। 
चौकी प्रभारी ने स्वयं पहुंचवाया घायल व्यक्ति को अस्पताल
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) चरथावल थानाक्षेत्र के ग्राम दधेडु पुलिस चौकी प्रभारी ओंकारनाथ पांडे ने इंसानियत का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल को स्वयं हॉस्पिटल भिजवाकर उसकी जान बचाई दरअसल चरथावल थानाक्षेत्र के ग्राम निर्धनता के रहने वाले ई रिक्शा चालक रियासत पुत्र नूर अली का शहर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे के नीचें ट्रैक्टर ट्राली से एक्सीडेंट हो गया।इसकी सूचना पाकर दधेडु चौकी प्रभारी ओंकार नाथ पांडे ने इंसानियत का परिचय देते हुए स्वयं एंबुलेंस बुलवाकर उसको अस्पताल में भर्ती कराकर उसकी जान बचाई । सड़क दुर्घटना के बाद कुछ लोग मूकदर्शक बनकर  घायलों को देख रहे है !
राहगीरो को पिलाया ठंडा शर्बत 
चरथावल। भीषण गर्मी को देखते हुए ग्राम महाबलीपुर में बजरंग दल कार्यकर्त्ताओं ने छबील लगाकर राहगीरों को ठंडा शर्बत पिलाया। जिससे राहगीरों ने बहुत राहत महसूस की। वहीं लोगों से अपील की कि पक्षियों के लिए भी अपनी छतों पर पानी की व्यवस्था करें। ग्राम महाबलीपुर बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने  रामपाल चौधरी के नेतृत्व में कुल्हेड़ी मार्ग पर नहर पुल के निकट छबील लगाकर राहगीरों,वाहन चालकों व बच्चों को ठंडा शरबत पिलाया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी पड़ रही है। प्यास के कारण हर कोई परेशान है। ठंडा शर्बत पीकर लोगों ने राहत महसूस की है। वही ग्रामीणों ने इनके इस कार्य की सराहना की है।बोबी त्यागी ने बताया कि गर्मी में लोगों को राहत देने के लिए अलग-अलग स्थानों पर छबील लगाकर शरबत पान कराया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि भीषण गर्मी में पक्षी भी प्यास से मर रहे हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा के लिए वह भी सुबह अपने घरों की छतों पर पक्षियों कोबर्तन में पानी पिलाएं, ताकि उन्हें गर्मी से राहत मिल सके। इस मौके तरुण त्यागी,रामपाल,बोबी त्यागी,प्रमोद कश्यप,विशु त्यागी, हर्षित त्यागी,बिल्लू पांचाल, शुभम त्यागी,छोटू त्यागी,अनमोल चौधरी के साथ ही ग्रामीणों का सहयोग रहा।
News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + ten =