फिल्मी चक्कर

शिक्षा प्रणाली में घोटाले की कहानी दिखाती ‘Shiksha Mandal’ का ट्रेलर रिलीज

सैयद अहमद अफजल द्वारा निर्देशित सीरीज Shiksha Mandal का ट्रेलर रिलीज कर दिया है जिसमें गौहर खान, गुलशन देवैया, पवन राज मल्होत्रा, राजेंद्र सेठी और इरम बदर खान मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह सीरीज ओटीटी चैनल एमएक्स प्लेयर पर 15 सितंबर से स्ट्रीम होने के लिए तैयार है.

युवाओं को अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते देख रहे है, वहीं शिक्षा प्रणाली में ऐसी कई धोखाधड़ी प्रथाएं और घोटाले हैं, जो उनके करियर को बर्बाद कर रहीं है. सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस सीरीज में देश के कमजोर छात्रों को प्रभावित करने वाली भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिशों का खुलासा किया गया है.

इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे मेधावी छात्रों को एक भ्रष्ट शिक्षा प्रणाली में एक ऐसी भूमिका निभाने के लिए मजबूर किया जाता है, जिसमें अधिकारियों के सामने खड़े होने की कोई उम्मीद नहीं होती.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − five =