Muzaffarnagar News: नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले ०६ अभियुक्तो की कुल ७९८० नशीली गोलियों सहित किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी विनित जायसवाल के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधों पर रोकथाम एवं विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत शहर कोतवाली पुलिस ने मुखबीर खास की सूचना पर काली नदी के समीप से गश्त व चैकिंग के दौरान 06 आरोपियों को नशे की गोलियों सहित गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर उनके खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उन्हे जेल भेजने की तैयारी की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा जनपद मे मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्त गणों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर चौकिंग के दौरान काली नदी पुल के पास से दो वाहन जिसमे एक मोटर साईकिल यामाहा व दूसरी कार हुन्डई आई टेन न्योज रंग सफेद में सवार ०६ अभियुक्त गण मौहम्मद फैज पुत्र सरवर आलम निवासी ग्राम भोकरहेडी थाना भोपा, मु०नगर, काजी अब्दुल्ला पुत्र मौहम्मद साजिद निवासी मौहल्ला खालापार थाना कोतवाली नगर, मु०नगर, मौहम्मद अब्दुल आहद पुत्र राशिद निवासी मौहल्ला खालापार थाना कोतवाली नगर मु०नगर, वसीम पुत्र शकील निवासी मौहल्ला जहांगीर पट्टी ग्राम सूजडू थाना कोतवाली नगर, मु०नगर, हरेन्द्र खाटियान पुत्र ओमप्रकाश सिंह निवासी ग्राम लछेडा थाना मन्सूरपुर जनपद मु०नगर हाल निवासी जाट कालोनी थाना सिविल लाइन मुनगर, सावेज उर्फ सब्बन पुत्र शब्बीर अहमद निवासी चमारान खादरवाला टंकी चौक खालापार थाना कोतवाली नगर मु०नगर को गिरफ्तार किया
शहर कोतवाली पुलिस ने नशे के 06 सौदागरों को भारी मात्रा मे नशे की गोलियो के साथ गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की..
जिनके कब्जे से कुल ७९८० नशीली गोलीया ,१००एसआर बरामद हुई। विस्तृत पूछताछ करने पर सभी ने बताया कि वे सभी इन गोलियों को आर्थिक लाभ कमाने के लिए नशे हेतु बेचते है तथा खुद भी इसका प्रयोग करते हैं बेची गयी गोलियों से लाभ अर्जित कर अपने शौक पूरे करते है तथा हमारे पास जो गाडिया आपको मिली है उनसे ही हम जगह जगह जाकर भिन्न भिन्न लोगो को यह नशीली गोलिया शहर मे तथा अन्य शहरों मे जाकर के बेचते है तथा इन्ही गाडियो का प्रयोग हम लोग नशीली गोलिया लाने मे तथा बेचने मे करते है।
बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्तगणों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम मे शहर कोतवाल आनन्द देव मिश्र, उ०नि० मोहित चौधरी, का. रोहताश कुमार, का० जितेन्द्र त्यागी, का तरुणपाल, का० सचिन कुमार, का० हिमांशू चौधरी, का० अलीम, का. सचिन तेवतिया शामिल रहे।

