फिल्मी चक्कर

Viral: तलाक के एलान के बाद Samantha Ruth Prabhu ने शेयर की तस्वीर

Samantha Ruth Prabhu ने Naga Chaitanya से अलग होने के बाद से अपनी पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. सामंथा ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की और अपने पसंदीदा फैशन लेबल का समर्थन किया. व्हाइट ड्रेस में समांथा बेहद खूबसूरत लग रही हैं. इस लुक को पूरा करने के लिए सामंथा ने बालों में गुलाबी और सफेद फूल लगाए हैं.

सामंथा ने ये तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “पुराने गीत, पहाड़ों और चट्टानों पर सर्दियों की हवा की आवाज, खोई और मिली छवियों के गीत, घाटी में उदास प्रतिध्वनि और पुराने प्रेमियों के गीत, पुराने बंगले, सीढ़ियां और गलियों में हवा की आवाज. शुक्रवार, सस्टेनेबल फैशन डे, 8 अक्टूबर को शाम 7 बजे एफडीसीआई लैक्मे फैशन वीक को देखें.”

सामंथा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. कुछ ही दिनों पहले सामंथा ने नागा चैतन्य के साथ तलाक का एलान किया है. सामंथा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए 2 अक्टूबर को चैतन्य से अलग होने की घोषणा की थी.

 

सामंथा ने लिखा था, “बहुत विचार-विमर्श और विचार के बाद चाई और मैंने अलग होने का फैसला किया है. हम भाग्यशाली हैं कि हमारी एक दशक से अधिक की दोस्ती है जो कि बहुत मूलवान है. हमारा रिश्ता हमेशा हमारे बीच एक विशेष बंधन बनाए रखेगा. हम अपने प्रशंसकों, शुभचिंतकों और मीडिया से इस कठिन समय के दौरान हमारा समर्थन करने और हमें आगे बढ़ने के लिए आवश्यक गोपनीयता प्रदान करने का अनुरोध करते हैं. आपके समर्थन के लिए धन्यवाद.”

शरीर पर बना दिए थे ऐसे निशान… कभी एक दूसरे के प्यार में पागल Naga-Samantha ने

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × five =