नगर को क्लीन एंड ग्रीन सिटी बनाने के उद्देश्य से चैयरमेन ने नाले की सफाई कराई
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर नगर को क्लीन एंड ग्रीन सिटी बनाने के उद्देश्य से तथा कावड़ यात्रा से पूर्व, कांवड़ मार्ग के नालों की सफाई व्यवस्था के लिए पालिका दृढ़ संकल्पित है अमित बॉबी सभासद के वार्ड संख्या ३८ में भगत सिंह रोड पर सर्राफा बाजार कि बंद पुलिया की मैनुअली सफाई कराई गई
ओमेगा होटल से स्टेशन रोड कमल सिनेमा की साइड में नवनीत कुच्छल सभासद वार्ड संख्या ७ में रोबोट मशीन एवं मैनुअली नाला टीम के माध्यम से तथा कांवड़ मार्ग कच्ची सड़क पर अहिल्याबाई चौक से गाजावाली पुलिया तक सभासद अरविंद धनगर के वार्ड संख्या १३ में रोबोट मशीन से तथा कच्ची सड़क पर ही कब्रिस्तान से पुलिस चौकी की ओर श्रीमती पूनम शर्मा सभासद के वार्ड संख्या ३१ में कांवड़ मार्ग पर जेसीबी मशीन के माध्यम से नाले से स्लेव हटवा कर नाले की सफाई कराई गई।
इस अवसर पर क्षेत्रीय सभासदगण द्वारा भी नालों की सफाई में पालिका कर्मचारियों का सहयोग प्रदान किया गया। पालिका की ओर से डॉ संजीव कुमार, डॉ अतुल कुमार नगर स्वास्थ्य अधिकारीगण एवं संजय पुंडीर एवं उमाकांत शर्मा सफाई निरीक्षक गण पर्यवेक्षण हेतु स्थलों पर मौजूद रहे।
पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के द्वारा कहा गया कि नालों की सफाई का अभियान अनवरत जारी रहेगा तथा कावड़ यात्रा से पूर्व पालिका स्तर की समुचित व्यवस्था है सुनिश्चित कर ली जाएंगी।

