दिल से

आप वैसे बहुत सेक्सी हो…Russian Youtuber को  परेशान करने का मामला सामने आया, Moral?

Sarojini Nagar  मार्केट में एक Russian Youtuber  को  परेशान करने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, अपने यूट्यूब चैनल ‘कोको इन इंडिया’ के लिए जानी जाने वाली एक रूसी यूट्यूबर को उस समय परेशान किया गया

जब वह दिल्ली के लोकप्रिय सरोजिनी नगर मार्केट में टहल रही थी. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक लड़का लगातार रशियन लड़की से बातचीत करने की कोशिश कर रहा है और पूछ रहा है कि क्या वह उससे दोस्ती करना चाहेगी. हालांकि, इस सवाल से यूट्यूबर असहज होती दिखती है और वह बार-बार कहती है कि वह दोस्ती नहीं करना चाहती है.

Russian Youtuber  कोको अपने यूट्यूब चैनल ‘कोको इन इंडिया’ पर सरोजिनी नगर मार्केट से लाइव स्ट्रीमिंग कर रही होती हैं तो वीडियो में दिख रहा लड़का पूछता है, ‘क्या आप मेरे दोस्त बन सकते हो? हम आपके दोस्त बनना चाहते हैं’ इस पर लड़की ना में जवाब देती है और कहती है कि मैं आपको नहीं जानती. लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान ही बातचीत में लड़का आगे कहता है कि एक रूसी लड़की से दोस्ती करना उसका एक सपना रहा है. इस पर लड़की कहती है कि इंडियन लड़की से क्यों नहीं दोस्ती करते.

वायरल वीडियो में इस पर लड़का कहता है कि वह इंडियन से उब गया है. लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान ही अनचाही बातचीत में आगे वह एक अनुचित टिप्पणी करता है, जिससे व्लॉगर कोको पूरी तरह से असहज हो जाती हैं. वीडियो में दिख रहा है लड़का वीडियो में कहता है आप वैसे बहुत सेक्सी हो. क्या आप (दोस्त) बनना पसंद करोगे? इसके बाद कोको ना में जवाब देकर आगे निकल जाती हैं.

 

इस वीडियो को कोको के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है और इस पर टिप्पणियों की बाढ़ आ गई है. वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ‘एक भारतीय होने के नाते मैं उस शख्स के व्यवहार के लिए माफी मांगता हूं.’ वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, ‘एक भारतीय होने के नाते मुझे उस बेशर्म और डेस्पेरेट आदमी के लिए बेहद खेद है. मुझे खेद है कि ऐसे लोग हमारे समाज में मौजूद हैं. साथ ही, मैं आपकी बहादुरी को सलाम करता हूं और जिस तरह से आपने उस आदमी को नजरअंदाज किया.’ हालांकि, यह पहली बार नहीं है, इससे पहले एक कोरियन व्लॉगर के साथ भी ऐसी घटना हो चुकी है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21019 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + five =