News
Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

समाचार (Muzaffarnagar News)

महिला की मौत से मचा कोहराम
शाहपुर। सडक हादसे मे महिला की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजनो ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर सौपी। जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव हरसौली निवासी करीब 45 वर्षीय कनीज पत्नि सफीक अपने पति व अन्य परिजनो के साथ ई-रिक्शा मे सवार होकर कहीं रिश्तेदारी मे जा रही थी कि ई-रिक्शा सवार ये लोग जैसे ही हरसौली पुलिस चौकी के समीप पहुंचे आरोप है कि इसी बीच पीछे की और से तेजगति व लापरवाही के साथ रहे पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गई। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। सडक हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल कनिज व ई रिक्शा मे सवार अन्य लोगों को उपचार के लिए मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरन्त ही उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जहां डाक्टरो ने कनीज की गम्भीर हालत देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया। जहां उसकी उपचार से पूर्व ही मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। थाना शाहपुर पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस ने परिजनो की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जांच पडताल व भागदौड शुरू की।

 

 

ज्वैलरी शोरूम से डेढ किलो सोने की ज्वैलरी चोरीRaamakumaar Jwellers |
मुजफ्फरनगर। शहर के बड़े ज्वेलरी शोरूम में घुसे बदमाशों ने तीसरी आंख से भी पूरी तरह से बेखौफ होकर तकरीबन ७० लाख रुपए की कीमत के जेवरात चोरी कर लिये और ग्राहकों की मौजूदगी के बीच आराम के साथ फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही सर्राफा कारोबारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरों की जांच पड़ताल की तो बदमाशों की करतूत उसके भीतर दर्ज हुई मिली है। ्रदेशभर में दीपावली के पंच दिवसीय पर्व की श्रंखला बीते दिन ही समाप्त हुई है। पिछले तकरीबन १ सप्ताह से खरीदारी और बिक्री करने में लगे कारोबारियों को पंच दिवसीय पर्व की श्रंखला समाप्त होने पर राहत की सांस लेने का समय मिल सका है। शहर के भगत सिंह रोड स्थित प्रसिद्ध सर्राफा कारोबारी रामकुमार ज्वेलर्स के यहां भी पंच दिवसीय पर्व की श्रृंखला पर हुए कारोबार का जब लेखा-जोखा तैयार किया जा रहा था तो दुकान के भीतर से तकरीबन ७० लाख रुपए की कीमत के सोने के जेवरातों का एक डिब्बा गायब मिला। भारी-भरकम राशि के जेवरात गायब होने से शोरूम स्वामी और अन्य कर्मचारियों में बुरी तरह से हड़कंप मच गया। नुकसान का पता लगाने के लिये कई-कई बार दुकान में हुई बिक्री और वहां पर रखें सामान का मिलान किया गया। परंतु हर बार एक डिब्बा कम हुआ दिखाई दिया। शोरूम के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जब छानबीन की गई तो पता चला कि त्योहार के मौके पर शोरूम पर खरीदारी करने के लिए आए बदमाश भारी भरकम राशि के उक्त सोने के जेवरात के डिब्बे को ले उड़े हैं। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस को घटना की सूचना दी गई है। शहर के बड़े कारोबारी के यहां भारी-भरकम चोरी हो जाने की जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स तुरंत ही मौके पर पहुंची और शोरूम की जांच पड़ताल करते हुए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति जेवरातों से भरे डिब्बे को अपने थैले में डालता हुआ पाया गया है। पुलिस घटना के खुलासे के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के सहारे आगे की भागदौड़ कर रही है।

 

युवक की हादसे ें हुई मौत
बुढाना। हादसे मे युवक की मौत की खबर से परिजनो मे शोक छाया हुआ है। जानकारी के अनुसार कस्बे के मौहल्ला दरबार निवासी करीब 22 वर्षीय आजम पुत्र आसमौहम्मद पटाखे बनाने का काम करता है। बीते दिन आजम की पटाखे तैयार करते वक्त हादसे मे मौत हो गई। युवक की मौत से उसके परिवार वालो मे शोक छाया हुआ है।

 

शव मिला, नहींं हुई पहचा
खतौली। पुलिस अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त के प्रयास मे जुटी है। उल्लेखनीय है कि थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बिहारी के जंगल मे बीते दिन अज्ञात व्यक्ति का शव लावारिस अवस्था मे पडा मिला था। पुलिस सूत्रो का कहना है कि हुलिये की मृतक के हुलिये के आधार पर शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। ताकि मृतक के परिजनो को इस हादसे की सूचना दी जा सके।

 

शुगर मिल का हुआ शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड भैंसाना मील का मिल उपाध्यक्ष राज सिंह चौधरी द्वारा पूजन के साथ किया गया शुभारंभ। मिल उपाध्यक्ष राज सिंह चौधरी ने बुग्गी मालिक कृषक चंद्रमणि को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया। इसके बाद केन कैरियर में गन्ना डालकर प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर तहसीलदार बुढ़ाना सतीश चंद बघेल एवं वरिष्ठ उप महाप्रबंधक गन्ना, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक यांत्रिकी व शुगर मिल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे। भैसाना शुगर मिल पर पिछले सत्र का २०० करोड़ रुपए बकाया भी है।

हिस्ट्रीशीटर को दबोचा3 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। जनपद पुलिस के द्वारा अलग अलग मामलों में एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों से पुलिस ने अवैध शस्त्र और अवैध शराब बरामद की है।
जानकारी के अनुसार थाना रामराज पुलिस के द्वारा रविवार को ०१ अभियुक्त को ग्राम चूहांपुर से हंसावाला जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त थाना रामराज का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम राहुल पुत्र स्वर्गीय कमल सिंह निवासी गांव अल्लुवाला थाना रामराज, मुजफ्फरनगर है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से १.०४ लीटर कच्ची शराब व ०१ चाकू नाजायज बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है। गिरफ्तार अभियुक्त राहुल उपरोक्त पर शराब तस्करी, गैंगस्टर, गुण्डा अधिनियम जैसी धाराओं में १४ अभियोग पंजीकृत हैं। इसके साथ ही थाना छपार पुलिस द्वारा अभियान के दौरान अवैध शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिरोही के नेतृत्व में छपार पुलिस टीम के उपनिरीक्षक मशकूर अली मय टीम द्वारा गश्त के दौरान रजवाहे का पुल ग्राम रेतानंगला से अवैध शराब ले जाते हुए शातिर अभियुक्त नितिन पुत्र बृजपाल निवासी रेतानंगला थाना छपार मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से २२ पव्वे देशी शराब नाजायज बरामद किये गये। अवैध शराब बरामद करने के साथ ही आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर उसको जेल भेज दिया है।

डीएम ने किया निरीक्षण, बीएलओ को दिये निर्देश4 Min 2 |
मुजफ्फनगर। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण २०२२ के विशेष अभियान दिवस पर जिलाधिकारी ने किया विभिन्न बूथों का निरीक्षण। भारत निर्वाचन आयोगों के निर्देशों के क्रम में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण २०२२ के तहत विशेष अभियान दिवस ०७ नवम्बर २०२१ को जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी श्री चंद्र भूषण सिंह द्वारा नगर क्षेत्र के इस्लामिया इंटर कॉलेज, जैन इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, एवं बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय जड़ौदा नारा के बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जिसमे उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुसार कार्य करे एवं मतदान स्थल पर आने वाले समस्त नागरिकों के वोटर कार्ड बनाए जाने, संशोधन एवं स्थानांतरण का कार्य पूर्ण किया जाए । इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट श्री अनूप कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम सदर श्री परमानंद झा मौजूद रहे।

युवक की मौत5 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। युवक का फांसी पर लटका शव मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त करा कर परीक्षा हेतु भेज दिया। युवक की मौत से परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार नई मंडी थाना क्षेत्र स्थित पचेंडा में कोल्हू पर काम कर रहे थाना चरथावल क्षेत्र के ग्राम लोहारी निवासी युवक बंटी(25) पुत्र राज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कोल्हू में ही फांसी पर झूलता मिलने से हडकम्प मच गया। इस सम्बन्ध में जब मृतक के परिवारजनों को सूचना दी गई तो उनमें बुरी तरह से कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिये भिजवा दिया है तथा मामले की गहनता के साथ जांच पड़ताल में जुट गयी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।

 

स्वच्छता अभियान चलाया6 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। आज शहर में मानव सेवा दलके सदस्यों ने सतपाल महाराज की प्रेरणा से स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ सफाई का संदेश दिया गया।
सदगुरुदेव सतपाल महाराज की प्रेरणा से श्री हंस योग आश्रम रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर की प्रभारी साध्वी प्रवीणा बाई एवं राधिका बाई के तत्वाधान में प्रेमियों एवं मानव सेवा दल के सदस्यों द्वारा मुजफ्फरनगर के रोडवेज बस स्टैंड पर रविवार को प्रातः ८ बजे से ११ बजे तक स्वच्छ भारत अभियान का कार्यक्रम रखा गया और वहां पर साफ सफाई की गई। इस सफाई अभियान मे प्रवीणा बाई, राधिका बाई, महात्मा श्रवण कुमार, जिला प्रधान डा. जय प्रकाश शर्मा, मानव सेवा दल के मंडल संयोजक रामपाल सिंह, जिला प्रमुख कृष्णपाल सैनी, जिला संयोजक जुगल किशोर, उप टोली नायक सोमपाल सिंह, टोली नायक किरण देवी, उप टोली नायक गीता देवी, स्वंय सेविका बबीता रानी, स्वंय सेवक विजय कुमार, स्वंय इंद्राज सिंह, प्रदीप कुमार, शिमला देवी, संतोष, बबलू, गीता, रमेशो तथा सहारनपुर से सोनू चौधरी और भी कई अन्य प्रेमीगण उपस्थित रहे। इस अभियान में नगरपालिका परिषद के स्वास्थ्य अधिकारी डा. अतुल चौधरी तथा सफाई इंचार्ज कुमार गौरव का विशेष सहयोग रहा तथा उनके साथ सफाई कर्मियों की टीम के सदस्य भी उपस्थित रहे।

 

गोष्ठी में दी जानकारी7 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। प्राचीन काल में योग विद्या सन्यासियों या मोक्ष मार्ग के साधकों के लिए ही समझी जाती थी तथा योगाभ्यास के लिए साधक को घर को त्याग कर वन में जाकर एकांत में वास करना होता था इसी कारण योग साधना को बहुत ही दुर्लभ माना जाता था जिससे लोगों में यह धारणा बन गई थी कि यह योग सामाजिक व्यक्तियों के लिए नहीं है। जिसके कारण यह योग विद्या धीरे-धीरे लुप्त होती गई। परंतु पिछले कुछ वर्षों से समाज में बढ़ते तनाव , चिंता, प्रतिस्पर्धा से ग्रस्त लोगों को इस गोपनीय योग के अनेक लाभ प्राप्त हुए और योग विद्या एक बार पुणे समाज में लोकप्रिय होती गई। आज भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व भर में योग विद्या पर अनेक शोध कार्य किए जा रहे हैंऔर इससे लाभ प्राप्त हो रहे हैं उक्त विचार भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य योगा चार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में किशोर बालक एवं बालिकाओ मे योग का महत्व विषय पर एक योग गोष्ठी में दिए उन्होंने बताया कि योग किशोर बालक एवं बालिकाओं के लिए अत्यधिक लाभकारी है। योग करने से बालकों का सर्वांगीण विकास होता है योग ही केवल एक ऐसी विधा है जिससे बालकों का शारीरिक, मानसिक ,बौद्धिक एवं अध्यात्मिक विकास एक साथ होता है अर्थात बालकों का सर्वांगीण विकास होता है ।
जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने कहा कि आज युवाओं में बढ़ते हुए नशे की लत को देखते हुए योग की महती आवश्यकता है। योग के द्वारा व्यक्ति के अंदर सद्गुणों का विकास होता है और दुर्गुणों का नाश होता है । किशोर योग साधिका कु०निपाक्षी शर्मा ने कहा कि मेरा अनुभव है कि योग से बालकों में मानसिक क्षमता की वृद्धि होती है तथा उनका शारीरिक विकास भी होता है साथ ही साथ उनमें अपने भविष्य को लेकर जो तनाव उत्पन्न होता है उसमें भी कमी आती है तथा उनका आत्मबल बढ़ता है।
केंद्र प्रमुख नीरज बंसल ने कहा कि किशोर बालक एवं बालिकाओं को योग की आज के दौर में अत्यधिक आवश्यकता है स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है जिस की कामना योग से ही संभव है । आचार्य रामकिशन सुमन ने कहा कि योग के द्वारा समाज में एक सकारात्मक विचारधारा को स्थापित किया जा सकता है एक योगी व्यक्ति समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत होता है वह अनुशासित, देशभक्त, परोपकारी, सदाचारी व इमानदार होता है। योग साधिका श्रीमती चंचल जैन ने कहा योग जीवन जीने की कला है। इस अवसर पर योग गोष्ठी में श्री यशपाल बर वाला, कार्तिक, रितिक, अंकुर मान व रणवीर सिंह तोमर तथा डॉक्टर जीत सिंह तोमर आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व नियमित आसन प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास केंद्र प्रमुख नीरज बंसल ने कराया। इस अवसर पर छबीरानी तोमर एडवोकेट प्रदीप मलिक रविकांत स्वामी प्रदीप शर्मा वह अनेक साधक और साधिकाओ ने भाग लिया

5 दिसम्बर को होगा महासम्मेलन का आयोजन8 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। जनपद में ०५ दिसम्बर को योगी नाथ उपाध्याय समाज का महासम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस महासम्मेलन में समाज द्वारा राजनीतिक हिस्सेदारी की आवाज को भी बुलन्द किया जायेगा। अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सम्मेलन रविवार को नगर के एसडी इण्टर कॉलेज में आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष चमन सिंह उपाध्याय ने की तथा संचालन जिलाध्यक्षा केपी सिंह व जिला महामंत्री तेजपाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में रोशनलाल आर्य, सुरजन सिंह प्रधान, नवीन कुमार उपाध्याय प्रधान, भीम सिंह प्रधान, राजपाल सिंह, कालीरण उपाध्याय, दुलीचंद उपाध्याय, जगमाल आर्य, नकुल उपाध्याय, हेम प्रभा आदि मौजूद रहे। सम्मेलन में समाज के हितों को लेकर चर्चा की गई, वहीं वक्ताओं ने राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर भी मंथन किया। सम्मेलन में निर्णय लिया गया कि संगठन का महासम्मेलन ०५ दिसम्बर को मुजफ्फरनगर में आर्य समाज रोड स्थित आर्य समाज मंदिर प्रांगण में आयोजित किया जायेगा।
इसमें आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए आवाज उठाई जायेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गजेन्द्र उपाध्याय, नेत्रपाल आर्य, धर्मपाल सिंह, विकास उपाध्याय, सुनील उपाध्याय, राकेश उपाध्याय, विपिन उपाध्याय, विनोद उपाध्याय, राजेन्द्र उपाध्याय, नीरज कुमार आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

सपा नेताओं ने वोट बनवाने का चलाया अभियान9 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। नव मतदाता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत सपा नेता और कार्यकर्ता सभी बूथों पर पूरी तरह से सक्रिय रहे। कस्बे तथा देहात में सभी बूथों पर बीएलओ द्वारा नई वोट बनाने के लिए फार्म भरे गए। समाजवादी पार्टी द्वारा नई वोट बनवाने में सहयोग करने के लिए सभी बूथों पर बूथ प्रभारी बनाए गए थे। पार्टी द्वारा खतौली नगर अध्यक्ष इरशाद जाट को कस्बे के सभी बूथों पर अपने सभी बूथ प्रभारियों और कार्यकर्ताओ को सक्रिय रखने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई जिसे सभी सपा नेताओ ओर बूथ प्रभारियों ने बखूबी निभाया
यूथ ब्रिगेड विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक गोयल एडवोकेट अपना बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत बूथ नंबर ३५४ व ३५५ जामे-उल-उलूम जूनियर हाई स्कूल में सक्रिय रहे। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ विधानसभा अध्यक्ष सुशील गुर्जर व विभू शर्मा ने बूथ नंबर ३०५ पिकेट इंटर कॉलेज पर सहयोग किया।
नगर अध्यक्ष इरशाद जाट ने बताया कि सात नवंबर दिन रविवार को निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया गया जिसमे युवाओं ने बूथों पर आकर अपना वोट बनवाएं। अभिषेक गोयल ने बताया कि एक जनवरी २०२२ को १८ वर्ष पूर्ण कर रहे युवा भी अपना वोट बनवाने आ सकते हैं। उन्होंने अपील की है कि जिनका वोट नहीं बना है तो वे अपने नजदीकी मतदान केंद्र, बूथ पर जाकर फॉर्म भर कर अपना मतदाता पहचान पत्र बनवाना बनवाएं। आयोग के आदेश के तहत एक नवंबर से ३० नवंबर के बीच चार विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जा रहे हैं। पहला विशेष अभियान दिवस आज सात नवंबर दिन रविवार को रहा उसके बाद १३ नवंबर, २१ नवंबर और २७ नवंबर को विशेष अभियान दिवस सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित किए जाएंगे। नव मतदाता अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत वरिष्ठ सपा नेता इमरान सिद्धीकी, काज़ी फसीह अख्तर, पंकज सैनी, धनवीर कश्यप, मास्टर अब्दुल सत्तार, आफाक खान, शारीक कुरैशी, डॉक्टर मोइन अली, गगन माहिव, आमिर कस्सार, ऋषभ वर्मा , नईम मलिक, नदीम फारूखी, अर्पित गुप्ता, गौरव शर्मा सभी अपने बूथ पर उपस्थित रहे।

पीडित सर्राफ से व्यापारी नेताओं ने की मुलाकात12 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। नगर के प्रसिद्ध सर्राफ के यहां लाखो की चोरी से हडकम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस सी.सी.टी.वी.कैमरे की मदद व कुछ अन्य बिन्दुओ पर मामले की जांच पडताल मे जुट गई। चोरी की जानकारी मिलने पर व्यापारी नेताओं तथा विभिन्न राजनैतिक दलो के राजनीतिज्ञों ने दुकान स्वामी से मिलकर इस प्रकरण की जानकारी ली। व्यापारी नेता एवं समाजसेवी सुरेन्द्र अग्रवाल,भाजपा नेता राहुल गोयल के.सन्स वाले,व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल,व्यापारी नेता राकेश त्यागी,युवा व्यापारी नेता तरूण मित्तल,भूरा कुरैशी, सपा नेता गौरव स्वरूप, सपा नेता शलभ गुप्ता एड.,भाजपा नेता श्रीमोहन तायल,भाजपा नेता संजय गर्ग,राजीव गर्ग आदि ने दुकान स्वामी से मिलकर चोरी की घटना की जानकारी लेते हुए रोष प्रकट किया।

 

पालिका चेयरमैन ने की सभासद से मुलाकात13 Min |
मुजफ्फरनगर। नगर स्वास्थ्य अधिकारी के साथ मारपीट और अभद्रता के आरोप मे गिरफ्तार एवं जिला कारागार मे निरूद्ध नगर के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी क्षेत्र से वार्ड सभासद प्रवीन मित्तल उर्फ पीटर से पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल ने जिला कारागार पहुंच कर मुलाकात की।
नगरपालिका परिषद् की ०१ नवम्बर की बोर्ड बैठक में १०० सफाई कर्मचारियों को आउट सोर्सिंग पर रखे जाने को लेकर सभासदों और ईओ के बीच बहस चल रही थी। इसी बीच सभासद प्रवीण पीटर की वहां डायस पर मौजूद नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अतुल कुमार के साथ भी बहस हो गयी। सभासद प्रवीण पीटर ने आवेश में आकर डा. अतुल कुमार को धक्का दे दिया। इसके बाद उन्होंने सदन में उठे ऐतराज के कारण अपने आचरण पर माफी मांग ली थी, लेकिन बोर्ड मीटिंग के बाद डा. अतुल कुमार ने इस प्रकरण को लेकर सभासद प्रवीण पीटर और सभासद एवं आईआईए के चेयरमैन विपुल भटनागर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया था। भैयादूज की पूर्व संध्या पर गोवर्धन पर्व के दौरान ही शहर कोतवाली पुलिस ने सभासद पीटर को घर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पूरी रात सभासदों ने कोतवाली में डटकर विरोध किया था, लेकिन सभासद पीटर को रिहा नहीं किया था। पुलिस ने गत दिवस पीटर को जेल भेज दिया।
रविवार को चेरयपर्सन अंजू अग्रवाल ने जिला कारागार पहुंचकर सभासद प्रवीण पीटर से मुलाकात की और इस दौरान इस लड़ाई में उनके साथ खड़े होने का भरोसा जताया। इस दौरान चेयरपर्सन ने कहा कि एक साजिश के तहत ही सभासदों के खिलाफ पहले एफआईआर दर्ज कराई गई और फिर एक सभासद प्रवीण पीटर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन के इस आचरण को निंदनीय बताया।
हुए कहा कि सभासद की गिरफ्तारी एक गहरी साजिश है। सभासद विपुल भटनागर को गंभीर और सुशील व्यक्ति बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई है। वह आईआईए के चेयरमैन हैं और कई प्रमुख संस्थाओं से भी जुड़े हुए हैं। जो सवाल सभासदों ने स्वास्थ्य अधिकारी डा. अतुल की कार्यप्रणाली को लेकर उठाये वह उनका जवाब नहीं दे पाये। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि आखिर वह क्या मजबूरी है कि बोर्ड द्वारा कार्यमुक्त करने के बाजवूद भी डा. अतुल पालिका में अपने कार्यालय में लगातार आ रहे हैं? वह पालिका में भ्रष्टाचार फैलाने की साजिश करने यहां पर आ रहे हैं, इसका जवाब भी जनता को देना होगा। उन्होंने कहा कि वह सदन में मौजूद थीं, जिस तरह से आरोप सभासदों पर लगाये गये हैं, वैसा कुछ भी वहां पर नहीं हुआ है। इस दौरान एसके बिट्टू भी उनके साथ मौजूद रहे।

 

मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। भारत निर्वाचन आयोगों के निर्देशों के क्रम में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण २०२२ के तहत विशेष अभियान दिवस ०७ नवम्बर २०२१ को तहसीलदार सदर अभिषेक शाही के द्वारा बूथ संख्या १०२ से १०५ मून लाइट पब्लिक स्कूल, बूथ संख्या ११४ से ११७ पुरकाजी, बूथ संख्या १३७ से १४२ एपी पब्लिक स्कूल पचेंडा रोड, जय भारत इंटर कॉलेज छपार, प्राथमिक विद्यालय नंबर १ छपार, प्राथमिक विद्यालय खानपुर, प्राथमिक विद्यालय ग्राम कोलहेड़ी ग्राम संभालकी में एकमात्र बूथ, ग्राम खुड्डा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जिसमे उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुसार कार्य करे एवं मतदान स्थल पर आने वाले समस्त नागरिकों के वोटर कार्ड बनाए जाने, संशोधन एवं स्थानांतरण का कार्य पूर्ण किया जाए ।

 

बीएलओ को दिये निर्देश
मुजफ्फरनगर। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण २०२२ के विशेष अभियान दिवस पर उपजिलाधिकारी सदर ने किया विभिन्न बूथों का निरीक्षण। भारत निर्वाचन आयोगों के निर्देशों के क्रम में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण २०२२ के तहत विशेष अभियान दिवस ०७ नवम्बर २०२१ को उप जिलाधिकारी सदर श्री परमानंद झा के द्वारा १४, मुजफ्फरनगर डीएवी इंटर कॉलेज के बूथ संख्या १०६, विधानसभा क्षेत्र १२ चरथावल क्षेत्र के गांव सुजरु के भाग संख्या ३१३ से ३३२, विधानसभा क्षेत्र चरथावल गांव शुद्ध रूप के मदरसा फैजुल इस्लाम के बूथ संख्या ३०३ से ३१२ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जिसमे उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुसार कार्य करे एवं मतदान स्थल पर आने वाले समस्त नागरिकों के वोटर कार्ड बनाए जाने, संशोधन एवं स्थानांतरण का कार्य पूर्ण किया जाए ।

 

शातिर को दबोचा
मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 जोगेन्द्र पाल सिंह द्वारा अभियुक्त नसीम पुत्र युसुफ नि0 मौ0 किदवईनगर थाना को0नगर मु0नगर को काली नदी पुल के पास शामली रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 सफेद रंग की इण्डिगो कार में अवैध गौंवंशी मांस को बरामद किया गया।

 

वांछितों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 राहल कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त प्रवीन कुमार मित्तल उर्फ पीटर पुत्र चमनलाल नि0 मौ0 नबाबगंज थाना को0नगर मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त शुभम पुत्र राजू नि0 गांधीनगर थाना नई मण्डी मु0नगर को भोपा बाईपास पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 बिजेन्द्र सिंह मय हमराहीगण द्वारा वारंटी अभियुक्त तमरेज पुत्र मुर्तजा नि0 भैसरहेडी थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 ओमेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त सौरभ उर्फ जग्गा पुत्र लख्मीचन्द, सचिन पुत्र रामकिशन नि0गण ग्राम चौकडा थाना चरथावल मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।

 

शस्त्र सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को अवेध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 राजकुमार राणा द्वारा वांछित अभियुक्त कालू उर्फ शोकेन्द्र पुत्र मामचन्द उर्फ मेमचन्द नि0 ग्राम काकडा थाना शाहपुर मु0नगर को रसूलपुर गेट के सामने से गिरफ्तार किया गया। अभि0 के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया। इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 प्रदीप सिंह नादर द्वारा वांछित अभियुक्त सुदेश उर्फ गंजा पुत्र कलीराम नि0 ग्राम कुटबा थाना शाहपुर मु0नगर को कुटबा नहर पुल से गिरफ्तार किया गया। अभि0 के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

 

उपचुनाव में मिली करारी हार सरकार को जनता का जवाबः उपेंद्र चौधरी
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान मजदूर सेना के प्रमुख वह कुंडू खास उत्तर प्रदेश के बाबा उपेंद्र चौधरी ने कहा कि जैसे ही ये खबर न्यूज़ चौनलों पर फ़्लैश हुई कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई जिसके बाद पेट्रोल के दाम ५ रुपये और डीजल के दाम में १० रुपये लीटर की कमी होगी तो एकबारगी यक़ीन नही हुआ मगर फ़ौरन ही याद आ गया कि हालिया उपचुनाव में मिली करारी हार ने अपना रंग दिखा दिया है और नतीजा बहुत जल्द सामने आ गया है, खास तौर पर हिमाचल में एक लोकसभा सीट और ३ विधानसभा सीटों पर भाजपा की बड़ी हार से भाजपा सकते में आ गई दिख रही है, ऊपर से हिमाचल के मुख्यमंत्री ने मीडिया में बयान दिया कि ये हार बढ़ती महंगाई का नतीजा है, ज़ाहिर बात है महंगाई ने हिमाचल में ही नही देश भर में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है और ये असर हालिया उपचुनाव ही नही कुछ राज्यों में आने वाले चुनाव में भी अपना असर दिखलायेगा इसकी पूरी संभावना नज़र आ रही है, ट्विटर और बाक़ी सोशल मीडिया पर नज़र डालें तो यूजर खुलकर लिख रहे हैं कि अगर उपचुनाव के नतीजे पेट्रोल डीजल की इतनी कीमत घटवा सकते हैं तो अगर कुछ राज्यो में भाजपा को वोट की चोट दी जाए तो बढ़ती महंगाई पर काफ़ी लगाम लग सकती है,
वोट की चोट काफी ताकतवर होती है इसका अंदाज़ा केंद्र की भाजपा सरकार को शायद २०१४ के बाद पहली बार हुआ है और अजय समझी जाने वाली मोदी की भाजपा बखूबी समझ रही होगी कि जिस जनता को वो देशहित जैसे मुद्दों पर भटकाकर आसानी से महंगाई की डोज़ लगातार परोस रही थी वो शायद अब नही चल पाएगा, जनता को कुछ वक्त तक तो फिजूल के मुद्दों में भटकाया जा सकता है मगर काठ की हांडी हमेशा नही चढ़ती और लोगो की जब समझ में आ जाता है तो फिर जनता परिवर्तन कर ही देती है और ऐसा भारत के इतिहास में अक्सर देखने मे आया भी है कि महंगाई से परेशान जनता ने जब मन बनाया तो फिर सरकारें ही बदल गई और हालिया उपचुनाव में बस यही सब हुआ है,
बहरहाल जो भी हुआ है जनता के लिए तो खुशखबरी का सबब है और अगर अब भी महंगाई के मुद्दे पर केंद्र की भाजपा सरकार और राज्य सरकारें नही चेती तो जनता खुद इनको सबक सिखा देगी ऐसा महसूस होने लगा है जनता अब महंगाई डायन को बर्दाश्त करने को बिल्कुल भी तैयार नही दिखती। उपचुनाव में मिली हार से जहां भाजपा आत्ममंथन में लग गई है वहीं आमजन को भी मंथन करना होगा कि भाजपा द्वारा किस तरीके से शोषण किया जा रहा है और जनविरोधी तीन काले कानूनों से आकर कितना लंबा और कितना नुकसान होगा इन सभी आत्मांतन के बाद हम सब को जागरूक होकर बीजेपी सरकार को सबक सिखाने के लिए वोट की चोट देनी होगी क्योंकि यह तीन काले कानून केवल किसान विरोधी नहीं जनविरोधी है इसलिए जन-जन को जागृत होकर देनी होगी बीजेपी को वोट की चोट तभी जनहित में कानून को वापसी लेने को मजबूर होगी केंद्र सरकार इसके लिए हम सभी को देनी होगी वोट की चोट

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + eighteen =