उत्तर प्रदेश

Lucknow crime Alert: गिरफ्तार आरोपी के पास से 1 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद

आलमबाग थाना पुलिस ने एक गंजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जबकि इस थाना क्षेत्र का मवैया इलाका नशे की तस्करी का मुख्य अड्डा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Lucknow crime: बताया यह गया है कि इंस्पेक्टर आलमबाग अमरनाथ विश्वकर्मा के सख्त आदेश पर नशे के कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में एक गंजा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसके पास से 1 किलो 250 ग्राम का अवैध गांजा बरामद किया है। अब जब आलमबाग थाने के एसएचओ अपना सख्त अभियान चला रहे हैं, तब उन्हें और उनकी टीम को मात्र सवा किलो गांजा ही बरामद हो पाया है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मवैया में स्टडियम के बगल में बनी झोपड़ियों में प्रतिदिन 50 किलो तक गंजा बेच दिया जाता है। उनका कहना है की जिस बस्ती में सिर्फ गांजा ही प्रतिदिन 40 से 50 किलो तक ग्राहकों को बेच दिया जाता हो, उस इलाके की पुलिस एक तस्कर की गिरफ्तारी के बाद उसके पास से सिर्फ सवा किलो गांजे की बरामदगी दिखा कर अपनी पीठ खुद ही थपथपाने का काम कर रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × two =